मां बनने के बाद सपना चौधरी की दमदार वापसी

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: हरियाणवी छोरी सपना चौधरी जब से मां बनीं हैं तब से यह एक्ट्रेस और भी सुर्खियों में हैं। मां बनने के बाद उन्होंने कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से दूरी रखी, लेकिन बाद में उन्होंने दमदार अंदाज में वापसी की।

मां बनने के बाद सपना ना सिर्फ फिर से सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गई हैं, बल्कि बैक टू बैक उनके नए म्यूजिक वीडियोज भी रिलीज हो रहे हैं, जो म्यूजिक की दुनिया में धमाल मचा रहे हैं।

सपना चौधरी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह काफी बोल्ड अवतार में नजर आ रही हैं।

इन तस्वीरों में सपना चौधरी व्हाइट टॉप और शिमरी स्कर्ट में दिखाई दे रही हैं, जिसमें वह कमाल की लग रही हैं।

सपना का यह लुक उनके फैंस के बीच खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

हरियाणवी डांस क्वीन के फैन कमेंट करते हुए उनके लुक पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे है।

सपना चौधरी पर उनका वेस्टर्न लुक खूब सूट कर रहा है।

 सपना चौधरी को जहां अपने नुक्स के लिए तारीफ मिलती रहती है तो वहीं वह ट्रोल्स के निशाने पर भी बनी रहती हैं।

 लेकिन, देसी क्वीन भी ट्रोल्स को जवाब देने बखूबी जानती हैं।

एक्ट्रेस अपने बेबाक बोल से हमेशा ही ट्रोल्स की बोलती बंद करती आई हैं।

हालांकि, सपना चौधरी अपने डांस को लेकर ज्यादा फेमस हैं, लेकिन मां बनने के बाद सपना एक पूरे जोश में नजर आ रही हैं।

Share This Article