झारखंड में कल से बदलेगा स्कूल का टाइम टेबल, शिक्षकों को सुबह 6.45 में…

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: अब शनिवार से स्कूल (School) में कक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित होगी।

इस दौरान प्रत्येक कार्यदिवस में सुबह 08.45 बजे विद्यालय प्रबंधन द्वारा लंबी घंटी लगायी जाएगी।

प्रातःकालीन प्रार्थना (Morning Prayer) सभा क्रिया-कलाप का समय प्रातः 9 से 09.15 होगा।

प्रार्थना सभा की कुल अवधि 15 मिनट

प्रार्थना सभा की कुल अवधि 15 मिनट की होगी।

विभाग ने ऐसा राज्य में मॉनसून (Monsoon) के दस्तक देने के बाद ही तय किया है।

प्रचंड गर्मी पड़ने से स्कूलों का समय बदलने के साथ-साथ कुछ दिनों के लिए छुट्टी भी घोषित की गई थी।

विभाग ने कहा था कि तापमान (Temperature) में गिरावट आने से 1 जुलाई से बदलेगी।

पहली दो घंटियां 45-45 मिनट की

सरकारी स्कूलों में मॉर्निंग शिफ्ट (Morning Shift) होने की स्थिति में शिक्षकों को सुबह 6.45 बजे तक पहुंचना होगा।

सात से 7:15 बजे तक प्रार्थना सभा होगी। इसके बाद क्लास में अटेंडेंस (aAttendance) ली जाएगी और पहली घंटी 7.25 मिनट से बजेगी।

पहली दो घंटियां 45-45 मिनट की होंगी और उसके बाद पांच मिनट का ब्रेक दिया जाएगा।

तीसरी, चौथी और पांचवीं घंटी 40-40 मिनट की होगी।

मध्यान्ह भोजन के लिए सुबह 11 बजे से 11.30 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।

इसके बाद छठी घंटी 40 मिनट, पांच मिनट का ब्रेक और सातवीं घंटी 35 मिनट की होगी।

TAGGED:
Share This Article