रांची जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने शंभू प्रसाद अग्रवाल

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची जिला बार एसोसिएशन चुनाव के परिणाम जारी कर दिए गये हैं। विजयी उम्मीदवारों में अध्यक्ष शंभू प्रसाद अग्रवाल, उपाध्यक्ष विनय कुमार राय,महासचिव संजय कुमार विद्रोही, प्रशासनिक सचिव पवन रंजन खत्री, संयुक्त सचिव पुस्तकालय प्रदीप कुमार चौरसिया,कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार केसरी और सहायक कोषाध्यक्ष दयाल सिंह शामिल हैं।

एसोसिएशन में अध्यक्ष और महासचिव सहित सात पदाधिकारियों और नौ कार्यकारिणी समिति के सदस्यों के लिए वोटिंग हुई थी।

मतगणना के अनुसार शंभू प्रसाद अग्रवाल ने अध्यक्ष पद के लिए लगातार आठवीं बार जीत दर्ज की है।

जबकि महासचिव के पद पर संजय कुमार विद्रोही लगातार दूसरी बार निर्वाचित घोषित किए गए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी अनिल कुमार कंठ को 315 वोटों से पराजित किया।

साथ ही उपाध्यक्ष पद पर विनय कुमार राय ने जीत हासिल की। इसी प्रकार पवन रंजन खत्री प्रशासनिक सचिव बने।

बार एसोसिएशन चुनाव में प्रशासनिक सचिव पद पर पवन रंजन खत्री विजयी रहे हैं। उन्होंने दूसरी बार जीत हासिल करते हुए अपने प्रतिद्वंदी अभिषेक कुमार भारती को 57 वोटों के अंतर से पराजित किया।

संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद पर प्रदीप कुमार चौरसिया ने पहली बार जीत हासिल की है। कोषाध्यक्ष के पद पर मुकेश कुमार केसरी ने पहली बार जीत हासिल की है। जबकि सहायक कोषाध्यक्ष के रूप में दयाल सिंह पहली बार चुनाव जीते हैं।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले रांची जिला बार एसोसिएशन का चुनाव चार अक्टूबर खत्म हुआ। जिसमें 16 पदों के लिए छह महिला सहित 78 उम्मीदवार मैदान में थे।

इन उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 2157 मतदाताओं में से 1776 मतदाताओं ने किया। 4 अक्टूबर को मतदान के बाद 5 अक्टूबर को मतगणना शुरू हुई थी जो बुधवार सुबह पांच बजकर 15 मिनट पर समाप्त हुआ । इसके बाद विजयी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई।

Share This Article