शेयर मार्केट धड़ाम! चौतरफा बिकवाली से बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 677.77 अंक यानी 1.13 फीसदी लुढ़कर 59,306.93 के स्तर पर बंद हुआ।

इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 185.60 अंक यानी 1.04 फीसदी की गिरावट के साथ 17,671.65 अंक पर बंद हुआ।

30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स के शेयरों में टेक महिंद्रा तीन फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ सर्वाधिक नुकसान में रहा।

इसके अलावा, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, कोटक बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज में मुख्य रूप से गिरावट रही। दूसरी ओर लाभ में रहने वाले शेयरों में अल्ट्राट्रेक सीमेंट, टाटा स्टील, मारुति, टाइटन और डा. रेड्डीज शामिल हैं।

इसके अलावा एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स और जापान का निक्की लाभ में रहे जबकि हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहे।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर कारोबार में गिरावट का रुख रहा। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.23 फीसदी की बढ़त के साथ 83.85 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Share This Article