शूटर अली शेर एनकाउंटर की रिपोर्ट UP पुलिस से लेकर कोर्ट को सौंपेगी रांची पुलिस

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भाजपा एसटी मोर्चा के ग्रामीण जिलाध्यक्ष जीतराम मुंडा की हत्या में शामिल मुख्य शूटर अली शेर उर्फ बाबू साहब लखनऊ पुलिस के हाथों 27 अक्टूबर को हुए एनकाउंटर में मारा गया।

रांची पुलिस इस मामले यूपी पुलिस से रिपोर्ट हासिल करेगी और कोर्ट में सौंपेगी। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने गुरुवार को बताया कि अब इस मामले का पट्टाक्षेप हो गया है।

मालूम हो कि मामले का मुख्य साजिशकर्ता मनोज मुंडा सात अक्टूबर को सरेंडर करने कोर्ट पहुंचा था, जहां से ओरमांझी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।

उस पर रांची पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम रखा था। उसी ने यूपी के शूटर डब्लू यादव को सुपारी दी थी। इसके बाद 22 सितंबर को ओरमांझी के आर्यन ढाबा में चाय पीने के दौरान जीतराम मुंडा की हत्या कर दी गयी थी।

रांची पुलिस ने मनोज मुंडा की गिरफ्तारी के पूर्व यूपी के शूटर डब्लू यादव व रेकी करने वाले कार्तिक मुंडा को 29 सितंबर को गिरफ्तार किया था।

बाद में रेकी करने के एक अन्य आरोपित रतन बेदिया को 23 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। जीतराम मुंडा की हत्या के मामले उनकी पत्नी गायत्री कुमारी के बयान पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी।

Share This Article