दिल्ली आएंगे शिंदे और फडणवीस, भाजपा नेतृत्व से मिलकर राज्य मंत्रिमंडल को देंगे अंतिम रूप

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Maharashtra Chief Minister Eknath Shinde) और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शुक्रवार को भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात करने और नए राज्य मंत्रिमंडल में विभागों के आवंटन को अंतिम रूप देने दिल्ली आ रहे है।

सूत्रों की मानें तो, शिंदे और फडणवीस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं।

सूत्रों ने बताया कि शिंदे और फडणवीस भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मिलेंगे और महाराष्ट्र सरकार के नए मंत्रिमंडल (new cabinet of maharashtra government) पर चर्चा करेंगे।

अंतिम मंजूरी के लिए भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के सामने पेश किया जाएगा

सूत्रों ने कहा, शिंदे और फडणवीस की भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के साथ बैठक का मुख्य एजेंडा दोनों पार्टियों के विभागों और मंत्री पद के कोटे को अंतिम रूप देना है।

पार्टी के अंदरूनी सूत्रों ने दावा किया कि शिंदे और फडणवीस पहले ही महाराष्ट्र के नए मंत्रिमंडल के बारे में चर्चा कर चुके हैं और इसे अंतिम मंजूरी के लिए भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व (BJP central leadership) के सामने पेश किया जाएगा।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, 14 मंत्री शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना के खेमे से और बाकी 28 भाजपा के होंगे।

उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के इस्तीफे के एक दिन बाद 30 जून को शिंदे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। फडणवीस के साथ पद की शपथ लेने के लगभग एक हफ्ते बाद गुरुवार को शिंदे ने मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण किया।

Share This Article