जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमला, राहुल गांधी ने जताया दुख

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे पर जानलेवा हमला हुआ है। इस हमले पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Former Congress President Rahul Gandhi) ने शुक्रवार को दुख जताया।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Former Prime Minister Shinzo Abe) पर हमले की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। आबे भारत-जापान संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के सूत्रधार रहे हैं। उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।

राज्य के मीडिया ने एक रिपोर्ट में कहा कि शिंजो आबे, जो जापान के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री थे, उनपर जानलेवा हमला हुआ (He was fatally attacked) है।

एक गोली चलने की आवाज सुनी गई और शिजों का खून बहता देखा गया

बताया जा रहा है कि नारा शहर में वह लोगों को संबोधित कर रहे थे। भाषण के दौरान ही उन्हें गोली मारी गई। पीछे से एक शख्स वहां पहुंचा और हमला किया। वहीं पुलिस ने इस मामले में एक 40 वर्षीय संदिग्ध को गिरफ्तार किया है।

स्थानीय दमकल विभाग का कहना है कि शिंजो आबे कार्डियोपल्मोनरी अरेस्ट में हैं और उन्हें मेडवेक द्वारा काशीहारा शहर के नारा मेडिकल यूनिवर्सिटी अस्पताल (Nara Medical University Hospital) में स्थानांतरित किया जाना है।

BBC के अनुसार, जापान में आधिकारिक तौर पर किसी मौत की पुष्टि होने से पहले कार्डियोपल्मोनरी अरेस्ट शब्द का इस्तेमाल अक्सर किया जाता है।

NHK की रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि साइट पर एक गोली चलने की आवाज सुनी गई और शिजों का खून बहता देखा गया।

Share This Article