पूर्व जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे का निधन

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

टोक्यो: गोली लगने के बाद बुरी तरह से घायल हुए पूर्व जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Japanese Prime Minister Shinzo Abe) का शुक्रवार को निधन (Death) हो गया।

रिपोर्ट्स के अनुसार, जापान के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे आबे को शुक्रवार को नारा शहर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए हमलावर ने गोली मार दी थी। पुलिस ने इस संबंध में एक 41 वर्षीय संदिग्ध को गिरफ्तार भी किया है।

राज्य प्रसारक एनएचके के अनुसार, यह घटना नारा शहर के यामातोसैदाईजी स्टेशन के पास (स्थानीय समयानुसार) लगभग 11.30 बजे हुई, जब 67 वर्षीय पूर्व नेता लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के चुनाव अभियान (Election Campaign) के लिए भाषण दे रहे थे।

उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था, मगर अब डॉक्टरों ने उन्हें मृत (Dead) घोषित कर दिया है।

Share This Article