भारत

श्रद्धा मर्डर केस : आफताब की नई ‘गर्लफ्रेंड’ ने खोले कई राज, दो बार गई थी फ्लैट पर

नई दिल्ली: हर किसी के चर्चा का विषय बना हुआ मामला श्रद्धा हत्याकांड (Shraddha Murder Case) की जांच चल रही है। इस जांच के दौरान लगातार कोई ना कोई नए दिल दहलाने वाले खुलासे हो रहे हैं।

पॉलीग्राफ टेस्ट के बाद आरोपी आफताब (Aftab) ये कबूल कर चुका है कि उसी ने हत्या को अंजाम दिया और श्रद्धा के कई टुकड़े कर जंगल में फेंक दिए।

अब इस मामले में उस लड़की का बयान सामने आया है, जिसे श्रद्धा की हत्या के बाद आफताब अपने Flat में लाया था। ये लड़की तब उस फ्लैट में आई थी जब आफताब ने फ्रिज में श्रद्धा के टुकड़े रखे हुए थे।

इस लड़की ने पुलिस को बताया है कि अक्टूबर महीने में वह दो बार आफताब के फ्लैट पर गई थी लेकिन उसे इस बात की बिल्कुल भनक भी नहीं हुई थी कि इस फ्लैट में किसी की हत्या कर शव के टुकड़े रखे हुए हैं।

श्रद्धा की अंगूठी आफताब ने दी थी उस लड़की को गिफ्ट

इस लड़की ने पुलिस को ये भी बताया कि आफताब ने उसे 12 अक्टूबर को एक अंगूठी भी गिफ्ट की थी।

बताया जा रहा है कि ये रिंग श्रद्धा की थी, जिसे उसकी हत्या के बाद आरोपी आफताब ने अपनी दूसरी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट कर दिया था। ये लड़की पेशे से एक डॉक्टर बताई जा रही है।

अलग-अलग डेटिंग साइट्स पर एक्टिव था आफताब

पुलिस को दिए गए अपने बयान में लड़की ने बताया कि अक्टूबर में वो दो बार आफताब के फ्लैट पर गई थी। तब उसे इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि जहां वो जा रही है वहां एक लड़की की हत्या कर उसके टुकड़ों को रखा गया है।

इस लड़की ने बताया कि आफताब बिल्कुल सामान्य हरकतें करता था, वो कभी भी डरा हुआ नहीं लगा। उसने अपने मुंबई वाले घर की भी जानकारी दी थी।

दोनों की मुलाकात एक डेटिंग ऐप (Dating App) के जरिए हुई थी। पुलिस का कहना है कि आफताब अलग-अलग डेटिंग साइट्स पर एक्टिव था और करीब 10 से 15 लड़कियों के साथ उसके रिश्ते थे।

लड़की की चल रही है काउंसलिंग

आफताब की इस गर्लफ्रेंड ने पुलिस को बताया कि आफताब के पास परफ्यूम और डियोड्रेंट का एक अच्छा कलेक्शन था। उसने कई बार इन्हें उसे गिफ्ट भी किया।

उसने बताया कि आफताब को सिगरेट की लत थी और कई बार वो खुद अपनी सिगरेट को रोल करके बनाता था। फिलहाल ये लड़की दिमागी तौर पर काफी परेशान है, जब उसे पता चला कि आफताब ने श्रद्धा के 35 टुकड़े किए तो वो काफी शॉक्ड (Shocked) हो गई, इसके बाद से ही उसकी काउंसलिंग चल रही है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker