सिद्धू सहारनपुर से लखीमपुर खीरी के लिए रवाना

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सहारनपुर: यूपी हरियाणा बॉर्डर पर सहारनपुर में करीब पांच घंटे तक चले हाइवोल्टेज ड्रामे के बाद कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू सहारनपुर से लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हो गए।

प्रशासन ने उन्हे सशर्त चार गाड़ियों के काफिले के साथ लखीमपुर तक जाने की अऩुमति दी, जबकि पीड़ित परिवार से सिद्धू अकेले ही मिलने जाएंगे।

गुरुवार को कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब से सहारनपुर के रास्ते यूपी के लखीमपुर खीरी जाने के लिए रवाना हुए थे।

सहारनपुर पुलिस प्रशासन ने उन्हें समर्थकों के साथ बॉर्डर पर ही रोक लिया था। यहां समर्थकों ने बेरिकेडिंग तोड़ी तो पुलिस ने सांकेतिक रूप से नवजोत सिंह सिद्धू को कांग्रेस नेताओं के साथ हिरासत में लिया था।

इसके बाद भी कांग्रेसी सरसावा थाने पर डटे रहे और प्रदर्शन करते रहे। इन्होंने साफ कह दिया कि या तो हमें गिरफ्तार किया जाए या जाने की अनुमति दी जाए।

बाद में पुलिस ने कहा कि वह सिद्धू पुलिस की गाड़ी से चलें, लेकिन इस पर उन्होंने साफ इंकार कर दिया।

इस तरह करीब पांच घंटे तक चले हाइवोल्टेज राजनीतिक ड्रामे के बाद पुलिस ने नवजोत सिंह सिद्धू को सिर्फ चार गाड़ियों के काफिले के साथ जाने की अनुमति दे दी। तय हुआ कि नवजोत सिंह सिद्धू लखीमपुर में पीड़ित परिवार से मिलने अकेले ही जाएंगे।

Share This Article