सीता सोरेन घर पर उनकी भाभी हैं, न कि चुनावी मैदान में, बसंत सोरेन ने…

News Aroma
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Basant Soren on Sita Soren: JMM सुप्रीमो शिबू सोरेन (Shibu Soren) के छोटे पुत्र और राज्य के मंत्री बसंत सोरेन ने अपनी भाभी सीता सोरेन (Sita Soren) पर प्रहार किया।

रविवार को वे जामताड़ा पहुंचे थे, जहां उन्होंने दुमका लोकसभा सीट को लेकर रणनीति बनायी। इस दौरान उन्होंने दुमका लोकसभा सीट से BJP प्रत्याशी सीता सोरेन को लेकर कहा कि सीता सोरेन घर पर उनकी भाभी हैं, न कि चुनावी मैदान में।

उन्होंने पार्टी और परिवार में सम्मान नहीं मिलने के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि पार्टी और परिवार ने 15 साल विधायक बनाकर Sita Soren को सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने तीन बार उन्हें विधायक बनाया और सम्मान देने का काम किया।

दुर्गा सोरेन की मौत की CBI जांच कराने की मांग पर बसंत सोरेन ने उन्हें करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि सीता सोरेन खुद तीन बार यानी की 15 साल से पार्टी की विधायक रही हैं। कभी सदन या सदन के बाहर उन्होंने CBI जांच की मांग नहीं की।

अब जबकि वह दूसरे दल में शामिल हो गई हैं तो वह CBI जांच की मांग कर रही हैं। Basant Soren ने कहा कि इसके पीछे कौन लोग हैं यह समझ सकते हैं और उनकी मंशा क्या है यह भी समझा जा सकता है।

Basant Soren ने गोड्डा सांसद Nishikant Dubey के बयान पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि यह उनका निजी बयान है।

पिछले दिनों गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने दुमका में बयान दिया था कि Basant Soren बहुत जल्द झामुमो छोड़ देंगे और झामुमो कई भागों में बंट जाएगा।

उन्होंने कहा कि BJP ने षडयंत्र कर हमारे नेता Hemant Soren को जेल में डालने का कार्य किया है। इसका जबाब भी जनता को देना है।

वहीं मंत्री Basant Soren ने कहा कि पार्टी ने झारखंड आंदोलनकारी नलिन सोरेन को दुमका से उम्मीदवार बनाया है। जामा से प्रतिनिधित्व कर रही सीता सोरेन ने जामा की जनता का विश्वास एवं भरोसा तोड़ कर दूसरे पार्टी में शामिल हो गई है।

Share This Article