सोनिया गांधी हुई 76 साल की, कांग्रेस नेताओं ने दी जन्मदिन पर बधाई

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: कांग्रेस नेताओं ने सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को जन्मदिन की बधाई दी। वो 76 वर्ष की हो गईं हैं। वह Congress की सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाली अध्यक्ष थीं।

मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद सोनिया गांधी ने पद से इस्तीफा दे दिया था। सोनिया गांधी जन्मदिन के खास मौके पर खड़गे ने ट्वीट किया, सीपीपी अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

प्रतिकूल परिस्थितियों में उनकी कृपा, समर्पण, अदम्य भावना और गरिमा ने लाखों लोगों को प्रेरित किया है। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।

प्रियंका गांधी कि कोटा में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने की संभावना

वहीं पार्टी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला (Randeep Singh Surjewala) ने कहा, दया, बलिदान, समर्पण और साहस का एक अवतार।

राष्ट्र और पार्टी के लिए अमिट प्रतिबद्धता वाली एक नेता। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष, आदरणीय श्रीमती सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

सोनिया के अपनी बेटी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ राजस्थान के कोटा में भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) में शामिल होने की संभावना है।

पार्टी अध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान, कांग्रेस ने केंद्र में 10 वर्षों तक शासन किया और 2014 में इसका सबसे खराब प्रदर्शन भी देखा।

Share This Article