झारखंड

वैष्णो देवी दर्शन के लिए 12 दिसंबर को रांची रेलवे स्टेशन से रवाना होगी विशेष ट्रेन

विशेष ट्रेन यात्रियों को वैष्णो देवी सहित उत्तर भारत का दर्शन कराएगा

रांची: वैष्णो देवी-उत्तर भारत दर्शन यात्रा के लिए 12 दिसम्बर को रांची स्टेशन से विशेष ट्रेन रवाना होगी।

इस दर्शन यात्रा का समापन 20 दिसंबर को होगा। यह जानकारी गुरुवार को प्रेसवार्ता में इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) की चीफ सुपरवाइजर ज्योति कुमारी ने दी।

वैष्णो देवी दर्शन के लिए 12 दिसंबर को रांची स्टेशन से रवाना होगी विशेष ट्रेन

उन्होंने बताया कि उक्त विशेष ट्रेन यात्रियों को वैष्णो देवी सहित उत्तर भारत का दर्शन कराएगा। रांची स्टेशन से 12 दिसंबर को विशेष ट्रेन से वैष्णो देवी-उत्तर भारत दर्शन यात्रा के लिए ले जाया जाएगा।

अब तक 500 से अधिक यात्रियों की बुकिंग हो चुकी है। अभी 100 सीटों पर यात्री बुकिंग करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि बुकिंग जारी है। आइआरसीटीसी के निखिल प्रसाद ने बताया कि ‘उत्तर भारत दर्शन’ में आठ रात और नौ दिन की यात्रा होगी।

इसमें शामिल होने से पूर्व सभी तीर्थ यात्रियों को वैक्सीन की दोनों (फर्स्ट और सेकेंड) डोज लेना अनिवार्य होगा। इसके अलावा प्रत्येक यात्री का चार लाख रुपये का बीमा कराया जाएगा।

यह तीर्थ यात्रा रांची, बोकारो, धनबाद, आसनसोल, चितरंजन, जामताड़ा, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन होकर हरिद्वार, ऋषिकेश, मथुरा, वृंदावन, रामजन्म भूमि अयोध्या होते हुए वैष्णोदेवी जाकर पुन: रांची स्टेशन में आकर यात्रा समाप्त होगी।

ट्रेन में एसी श्रेणी के प्रति बर्थ टिकट किराया 14,175 और नॉन एसी का किराया 8,505 रुपये होगा। इस दौरान सभी कोचेज एवं पैंट्री कार का समय-समय पर सेनेटाइजेशन किया जाएगा।

सभी डोरमेटरी एवं रूम्स का गेस्ट के चेक इन होने के पहले सेनेटाइजेशन किया जाएगा। सभी यात्रियों को बोर्डिंग के समय हैंड सैनिटाइजर फेस मास्क, फेस शील्ड और हैंड ग्लव्स दिया जाएगा। इसके अलावा कई अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker