Homeझारखंडझारखंड की चिंता करने वालों को मिल- जुलकर बढ़ना होगा आगे, सुदेश...

झारखंड की चिंता करने वालों को मिल- जुलकर बढ़ना होगा आगे, सुदेश महतो ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची : आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो (Sudesh Mahato) ने कहा कि झारखंड के हालात ठीक करने के लिए राज्य की चिंता करने वालों को मिलजुल कर आगे बढ़ना होगा।

महतो गुरुवार को हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह (Millan Samaraho) में बोल रहे थे। इस समारोह में JVM के पूर्व केंद्रीय महासचिव रहे खालिद खलील ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी की सदयस्ता ग्रहण की।

पार्टी में खालिद खलील का स्वागत करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि राज्य हित मे काम करने वालों के लिए आजसू का प्लेटफॉर्म हमेशा खुला है। यह प्लेटफार्म अब्दुल खालिद को आम-अवाम की बात जन-जन तक पहुंचाने और सेवा करने का अवसर देगा।

मौके पर आजसू प्रमुख ने सरकार के मुखिया पर जनता की भावनाओं से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। इसके साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री ने जिस शपथ के साथ सत्ता की बागडोर संभाली उसकी अनदेखी कर रहे। सीएम जांच से भाग रहे हैं।

खालिद खलील ने कहा…

इससे उनकी पद की गरिमा कमजोर हो रही है। पार्टी की सदयस्ता लेते हुए खालिद खलील ने कहा कि आजसू ने सिर्फ विकास की राजनीति की है।

किसी धर्म और जाति की नहीं। JMM और कांग्रेस ने सिर्फ राज्य के मुसलमानों को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल कर उन्हें ठगने का काम किया है। मिलन समारोह में पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, आदिल अजीम, एस अली, मो. जुबेर आलम, शहजाद आलम, मोहसिन खान,भारत महतो मुख्य रूप से मौजूद थे।

सदस्यता ग्रहण करने वालों डॉ इन्तेजार अली, मो. मिनाज, जियायुल हक़, इकरामा अमिश, मो. एहतेशाम, रिज़वान अली, रोहित सिंह, इम्तियाज खान, शाबाज़ अमन, मो. उजेफा, अभिषेक कुमार, मनीष कुमार सहित अन्य शामिल थे।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...