विकास आधारित राजनीति ही NDA की मजबूती का आधार, सुदेश महतो ने…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

AJSU Supremo Sudesh Mahto: AJSU सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो (Sudesh Kumar Mahato) ने कहा कि विकास आधारित राजनीति ही NDA की मजबूती का आधार है।

लोकसभा चुनाव में रांची संसदीय क्षेत्र से बड़ी जीत दर्ज करने के लिए सभी कार्यकर्ता समन्वय और जिम्मेदारी के साथ काम करें। Sudesh Kumar Mahato सोमवार को सिल्ली स्थित आम बागान में आयोजित NDA की बैठक में बोल रहे थे।

बैठक में रांची लोकसभा सीट में पुनः NDA का परचम लहराने के लिए आपसी तालमेल और साझेदारी के साथ कार्य करने की साझा रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा हुई। महतो ने कहा कि आज हर वर्ग के लोगों को उनका हक, अधिकार और जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कोई विकल्प नहीं है।

महतो ने कहा कि कांग्रेस ने 55 साल तक देश में राज किया है। इन्होंने देश के अंदर ऐसी परिपाटी को जन्म दिया था, जिसमें देश की एक बड़ी आबादी को उचित अवसर नहीं मिल पाता था। परिवार का विकास ही इनका मूल एजेंडा है।

देश की जनता ने मोदी के विकास कार्यों पर अटूट विश्वास दिखाया है। उनके कुशल नेतृत्व में भारत ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। वैश्विक पटल पर भारत की पहचान मजबूत हुई है।

ऐतिहासिक जीत दर्ज होगी : संजय सेठ

पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रांची लोकसभा क्षेत्र से आजसू समर्थित BJP प्रत्याशी संजय सेठ ने कहा कि आजसू और भाजपा का गठबंधन राज्य में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर मोदी के 400 के पार के लक्ष्य को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी।

इस अवसर पर आजसू पार्टी से केंद्रीय सचिव सुनिल सिंह, सुशिल महतो, रांची जिप उपाध्यक्ष बीणा चौधरी, चितरंजन महतो, शंकर मुण्डा, सोमरा बेदिया, विजय उरांव, रंगबहादुर महतो, जलेश्वर महतो, चंचला भोगता, धरनी देवी, सुशेन प्रमाणिक, उज्जवला देवी, रमेश मुण्डा, सारथी देवी, अनिता देवी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Share This Article