क्राइमझारखंड

अंधविश्वास ने ले ली गढ़वा में नगर पंचायत कर्मचारी बबलू राम की जान

गढ़वा: सदर थाना (Sadar Thana) क्षेत्र के टंडवा (Tandwa) में अंधविश्वास (Superstition) ने नगर पंचायत कर्मचारी (Nagar Panchayat Employee) बबलू राम (32) की जान ले ली।

बबलू का पड़ोस में रहने वाले परदेशी राम के दामाद रोशन कुमार से विवाद (Dispute) हो गया। गुस्से में रोशन ने सोमवार को चाकू (Knife) से बबलू को गोद डाला।

रोशन का परिवार अक्सर बीमार रहता

बचाने आए सूरज कुमार, राजा राम और श्रवण राम की पत्नी अनीता देवी घायल हो गईं। घायलों को सदर अस्पताल (Sadar Hospital) में भर्ती कराया गया है। बबलू के पिता सुरेश राम झाड़-फूंक करते हैं।

उनके घर में ओझा-गुनी आते रहते है। रोशन का परिवार अक्सर बीमार रहता है। रोशन को शक था कि सुरेश राम ने जादू टोना कर दिया है। इसी बात पर 5 मार्च को सुरेश राम और परदेशी राम के परिवार में झगड़ा हुआ था।

हमले में सूरज कुमार घायल हो गए

घायलों के अनुसार, परदेशी राम का दामाद शक्तिनगर निवासी (Shaktinagar Resident) रोशन सोमवार को आया और सुरेश राम के घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी।

हमले में सूरज कुमार, राजा राम और अनीता देवी घायल हो गए। उसी वक्त नगर पंचायत (Nagar Panchayat) से ड्यूटी कर बबलू राम पहुंचा।

उसे देखते ही रोशन ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटनास्थल पर ही बबलू की मौत हो गई। इधर, सूचना पाकर थानेदार चंदन कुमार सिंह सदल-बल पहुंचे।

घटना के बाद से दूसरा पक्ष फरार है। पुलिस छापेमारी कर रही है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker