अमित शाह की भाषा अजीब है, जान लें यह गुजरात नहीं, झारखंड है, सुप्रियो ने…

News Aroma
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Supriyo Bhattacharya on Amit Shah: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के केंद्रीय महासचिव सुप्रीयो भट्टाचार्य (Supriyo Bhattacharya) ने BJP और अमित शाह (Amit Shah) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अमित शाह हमारे लिए वरदान हैं।

वह जहां-जहां आयेंगे, वहां दो से चार हजार लोग जुटेंगे। साथ ही कहा कि 30 मई तक अमित शाह झारखंड में ही रहें ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि 14 सीटें आईएनडीआई गठबंधन को मिलें।

भट्टाचार्य शनिवार को हरमू स्थित पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अमित शाह की जो भाषा है, वो बड़ा अजीब किस्म का है।

उन्होंने कहा कि उल्टा लटकाकर सीधा कर देंगे। यह गुजरात नहीं झारखंड है। यहां कोई धमकी नहीं दे सकता। जनता जवाब देगी। यहां BJP को उल्टा कर सीधा कर दिया जायेगा। 13 मई को ही जवाब मिल जायेगा।

सुप्रियो ने कहा कि पहले चरण की चारों सीटों में सीधा चुनावी संघर्ष भाजपा के साथ है। संयोग से ये चारों सीटें आरक्षित सीटें है। ये चारों सीटें स्पष्ट रूप से INDIA के पक्ष में आयेंगी। BJP का सफाया होगा।

मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं कि क्योंकि गत शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह ने खूंटी में जनसभा को संबोधित किया। वहां ढोये गये पांच हजार लोग ही थे। झारखंड के लोग सीधे हैं। ये बिरसा की भूमि है। उन्होंने अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी। ये गुजरात नहीं है। खदेड़ दिए जायेंगे।

सुप्रियो ने कहा कि यदि 2024 में हिम्मत है तो कश्मीर में विधानसभा का चुनाव करा कर दिखाएं। हर चीज में केवल गीदड़ भभकी देते हैं। भाषा संयमित रखना होगा। शुक्र मनाइये कि वहां कोई आदिवासी नहीं था। मुद्दों पर लड़िए। मुद्दों पर BJP बात करती नहीं है। साथ ही कहा कि अर्धसैनिक बल के मंत्री बन गये हैं तो सोच लिया कि धमका कर चले जायेंगे। क्यों श्रीनगर नहीं जाते। अमित शाह जवाब दें।

सुप्रियो ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री घुसपैठिये-घुसपैठिये कहते हैं, तो बालिये बंगाल का मतुआ समुदाय बंगलादेशी घुसपैठिया (Bangladeshi Infiltrator) है कि नहीं। बोलिये समुदाय का केंद्रीय मंत्री शांतनु अधिकारी घुसपैठिया है कि नहीं। जवाब दिजिए असम के मुख्यमंत्री। आप विभाजनकारी राजनीति करते हैं। आपलोग लोगों में नफरत फैलाने का काम करते हैं।

Share This Article