रांची में वकील की पत्नी और बेटे की मौत को लेकर गहराया शक, घर से मिला खून से सना…

इसके विपरीत हरिजन ऐसा मानने को तैयार नहीं हैं। पुलिस (Police) भी इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। अरमान घर का इकलौता बेटा था। वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा

News Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची (Ranchi) की अरगोड़ा हाउसिंग कॉलोनी (Argora Housing Colony) के वकील शुभ नारायण दत्त की पत्नी सुधा और बेटे अरमान की संदिग्ध परिस्थितियों (Suspicious Circumstances) में रविवार को मौत हो गई थी।

इस मामले में शक गहरा गया है कि आखिर मामला आत्महत्या का है या हत्या का, क्योंकि घर से एक खून से सना चाकू बरामद हुआ है।

पुलिस भी दोनों ही एंगल से इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि शुभ नारायण का बयान लेने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

CCTV में अरमान खुद को चोट पहुंचाते आ रहा नजर

रांची के सिटी SP शुभांशु जैन (Shubhanshu Jain) ने बताया कि घटनास्थल से एक चाकू मिला है। महिला और बच्चे के शरीर पर कटे का निशान भी मिला है।

जांच की जा रही है। पुलिस को एक CCTV फुटेज भी मिला है, जिसमें अरमान खुद को चोट पहुंचाते नजर आ रहा है।

मां-बेटे में झगड़ा होने की चर्चा

सच्चाई चाहे जो हो, लोगों के बीच चर्चा यह है कि अरमान और सुधा के बीच किसी बात को लेकर रविवार की रात को झगड़ा हुआ था। इसी दौरान अरमान ने सुधा पर चाकू से प्रहार किया।

उसके बाद अरमान ने खुद को भी चाकू मार लिया। बाद में मां की मौत होने पर उसने दो मंजिले छत से छलांग लगा दी।

इसके विपरीत हरिजन ऐसा मानने को तैयार नहीं हैं। पुलिस (Police) भी इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। अरमान घर का इकलौता बेटा था। वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था।

TAGGED:
Share This Article