झारखंड में जमींदोज हुई महिला का शव बीसीसीएल ने रेस्क्यू कर निकाला बाहर

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा धनबाद: बीसीसीएल के बस्ताकोला इंडस्ट्री कोलियरी क्षेत्र निवासी दिलीप बाउरी की पत्नी कल्याणी देवी (30) शुक्रवार की सुबह शौच के लिए निकली थी और जमींदोज हो गई।

जमींदोज होने की खबर पुत्री कोमल (7) ने दी। जमींदोज की जानकारी मिलते ही परिजन आनन- फानन में घटनास्थल पहुंचे। लेकिन महिला का कुछ पता नहीं चल पाया।

कुछ ही समय में घटनास्थल पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।

और लोग जल्द रेस्क्यू कर महिला को निकालने की मांग करने लगे। बीसीसीएल के द्वारा रेस्क्यू में देरी होने पर परिजनों के साथ- साथ स्थानीय लोग भी आक्रोशित होने लगे।

आक्रोशित लोगों ने सिंदरी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। इससे आने जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई।

इसके बाद जिला प्रशासन और बीसीसीएल के अधिकारियों रेस हुए। बीसीसीएल के द्वारा रेस्क्यू का काम शुरू किया गया।

घंटों कड़ी मशक्कत के बाद जमींदोज हुई महिला का शव पोकलेन से बाहर निकाला गया। शव को लेकर लोग परियोजना पहुंचे। शव को रख कर मुआवजे की मांग की।

लगातार झरिया में हो रही इस तरह की घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बीसीसीएल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। आरोप लगाते हुए लोगों ने कहा कि बीसीसीएल भू-धंसान और अग्नि प्रभावित क्षेत्रों से सिर्फ कागजों पर विस्थापन कर रही है।

इसके कारण आये दिन इन क्षेत्रों में ऐसी घटनाएं घटती है।

Share This Article