राइस कुकर से ही शख्स ने कर ली शादी, वजह जानकर रह जाएंगे दंग, सोशल मीडिया में तस्वीरें वायरल

News Aroma
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

अजब गज़ब: अक्सर लोगों को अपनी शादी यादगार बनाने के लिए तमाम तरह के तामझाम करने की खबरें तो आपने सुनी ही होंगी, लेकिन आज यहां जिस लड़के की शादी की अजीबोगरीब खबर सामने आयी है, ये काफी चैंकाने वाला है।

जी हां, इस लड़के ने ऐसी शादी की है कि उसकी शादी पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गई है। इस लड़के ने किसी लड़की से नहीं, बल्कि कुकर के साथ शादी की है।

इतना ही नहीं, इस लड़के ने शादी के चार दिन बाद ही कुकर से तलाक भी ले लिया है। अब इस लड़के की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

राइस कुकर से ही शख्स ने कर ली शादी, वजह जानकर रह जाएंगे दंग, सोशल मीडिया में तस्वीरें वायरल

तस्वीरें पोस्ट करते ही लोग हुए हैरान

यह मामला इंडोनेशिया से सामने आया है। खबर के मुताबिक, यहां के रहने वाले खोइरुल अनम ने अपने सोशल मीडिया पर जब तस्वीरें पोस्ट की तो सब हैरान रह गए, क्योंकि इस लड़के ने बकायदा कुकर के साथ शादी रचाई।

इन तस्वीरों में लड़का कुकर को थामकर शादी वाले कपड़े पहनकर खड़ा है। जैसे ही लड़के ने पोस्ट शेयर की, लोग इसे जमकर शेयर करने लगे।

राइस कुकर से ही शख्स ने कर ली शादी, वजह जानकर रह जाएंगे दंग, सोशल मीडिया में तस्वीरें वायरल

लड़के ने गिनाईं ये खूबियां

तस्वीरों को पोस्ट करते हुए खोइरुल अनम ने लिखा कि मैंने अपने चावल पकाने वाले कुकर से शादी करने का फैसला किया। क्योंकि यह निष्पक्ष, आज्ञाकारी, प्यार करने वाला और खाना पकाने में मदद करने वाला है।

इसलिए मैंने इसे अपना लिया है। लेकिन चार दिन बाद ही अनम ने कुकर से तलाक ले लिया, उन्होंने फेसबुक पर ही तलाक की घोषणा की।

केवल चावल ही पका सकती है, इसलिए ले रहा तलाक

तलाक की घोषणा करते हुए अनम ने बताया कि यह केवल चावल ही पका सकता है, इसलिए तलाक की घोषणा करता हूं। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग ट्रोल भी करने लगे। कुछ लोगों ने इसे स्टंट बताया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनम इंडोनेशिया में एक फेमस हस्ती हैं जो अपने फॉलोअर्स के मनोरंजन के लिए अजीबोगरीब स्टंट करते रहते हैं। इन्हें वहां सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी कहा जाता है।

Share This Article