Latest Newsझारखंडअहमदाबाद में आज रात 9 बजे से 60 घंटे का कर्फ्यू लगेगा

अहमदाबाद में आज रात 9 बजे से 60 घंटे का कर्फ्यू लगेगा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

गांधीनगर/अहमदाबाद: दिवाली के बाद कोरोना केस बढ़ने के कारण अहमदाबाद में चिंताजनक स्थिति पैदा हो गई है। इस कारण अहमदाबाद में शुक्रवार रात 9 बजे से 60 घंटे तक कर्फ्यू लागू करने का फैसला लेना पड़ा है।

शनिवार और रविवार को पूर्ण रूप से बंद की घोषणा की गई है। हालांकि आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी और दूध-दवा की दुकानें खुली रहेंगी। यह फैसला आज से लागू होगा।

राज्य सरकार की ओर से एसीएस डॉ. राजीव गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार ने दिवाली त्योहार और सर्दियों की शुरुआत के बाद राज्य में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों के तहत अहमदाबाद शहर में 20 नवम्बर की रात 9 बजे से कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। शनिवार और रविवार को पूर्ण रूप से बंद की घोषणा की गई है।

हालांकि आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी और दूध-दवा की दुकानें खुली रहेंगी। उन्होंने कहा कि राज्य में कोरोना की स्थिति की निगरानी मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के मार्गदर्शन में की जा रही है।

अहमदाबाद के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. राजीव गुप्ता ने इस संबंध में एक परिपत्र जारी किया है। कर्फ्यू के दौरान रिक्शा और टैक्सी भी बंद हो जाएंगी। अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने लोगों को सलाह दी है कि वे बिना काम के बाहर न जाएं।

अब पहले की तरह यदि लोग रात में कर्फ्यू की अवधि के दौरान बाहर भटकते हुए दिखाई दिए तो आप पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मेडिकल सहित सभी दुकानें बंद रहेंगी।

spot_img

Latest articles

गिरिडीह मेयर सीट आरक्षण पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

रांची: गिरिडीह नगर निगम में मेयर पद को अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित...

दावोस में झारखंड के लिए बड़ी पहल, टाटा स्टील करेगा 11,000 करोड़ का ग्रीन स्टील निवेश

Ranchi : विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum) की दावोस बैठक के दौरान मुख्यमंत्री...

एनएएफआईएस शाखा में बार-बार ट्रांसफर पर सीआईडी सख्त, एसपी से मांगी रिपोर्ट

रांची: झारखंड के अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) ने राज्य के सभी जिलों में एनएएफआईएस...

किश्तवाड़ मुठभेड़ में वीर जवान शहीद, देश ने खोया एक सच्चा हीरो

Brave Soldier Martyred in Kishtwar Encounter : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकी हमले के...

खबरें और भी हैं...