Latest Newsझारखंडहैदराबाद के लिए यह सीजन अच्छा रहा: विलियम्सन

हैदराबाद के लिए यह सीजन अच्छा रहा: विलियम्सन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

अबू धाबी: सनराइजर्स हैदराबाद के अनुभवी बल्लेबाज केन विलियम्सन ने स्वीकार किया है कि उनकी टीम आईपीएल-13 में अपनी सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट नहीं खेल पाई, जहां टीम प्लेऑफ तक तो पहुंची लेकिन वह फाइनल में जगह बनाने से चूक गई।

सनराइजर्स हैदराबाद का इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन में सफर रविवार को क्वालीफायर-2 में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों मिली 17 रनों से हार के बाद खत्म हो गया।

विलियम्सन ने मैच के बाद कहा, यह सीजन हमारे लिए अच्छा रहा। हमने शुरूआत में कई करीबी मुकाबले गंवाए। शायद हमने अपनी सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट नहीं खेली। हर टीम इतनी मजबूत है कि गलती की कोई गुंजाइश नहीं रहती। आपको अपने खेल के टॉप पर रहना पड़ता है।

उन्होंने कहा, एक टीम के रूप में अपनी लय खोज रहे थे। लेकिन हमें अपनी लय पाने में समय लगा। खिलाड़ियों का अच्छा तालमेल था युवाओं को कई मौके मिले जो उनके और टीम के भविष्य के लिए अच्छे हैं।

दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी का फैसला करते हुए 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 189 रनों का मजबूत स्कोर बनाया। हैदराबाद के लिए यह लक्ष्य मुमकिन साबित नहीं हुआ। वह 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 172 रन ही बना पाई।

टीम के लिए विलियम्सन ने 45 गेंदों पर 67 रनों की पारी खेली जिसमें पांच चौके और चार छक्के शामिल रहे। अब्दुल समद ने 16 गेंदों पर 33 रन बनाए।

विलिसम्सन ने आगे कहा, दिल्ली की टीम बहुत अच्छी है। वो अपनी लय हासिल करने की कोशिश में थी और इस मैच में वो ऐसा करने में कामयाब रहे।

न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज ने कहा, लक्ष्य का पीछा करते हुए जोखिम लेना जरूरी था। हमारी शुरूआत अच्छी नहीं रही थी लेकिन बीच में हम साझेदारी बनाने में कामयाब रहे। फाइनल नहीं खेल पाना शर्मनाक है। लेकिन हमारी टीम पिछले तीन हफ्ते के अपने प्रदर्शन पर गर्व कर सकती है।

spot_img

Latest articles

टुसू पर्व केवल उत्सव नहीं, किसानों की उम्मीद और प्रकृति से जुड़ा पर्व , राज्यपाल

Tusu Festival Organised at Morhabadi Ground: झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार (Governor Santosh Gangwar)...

नगड़ी में कृषि मेला, वैज्ञानिक खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी

Agricultural Fair in Nagdi: युगांतर भारती, नवचेतना ग्रामीण संस्थान, Nature Foundation, स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास...

रांची की सड़कों की बदलेगी सूरत, अब हर सड़क की होगी तय जिम्मेदारी

Face of Ranchi's Roads will Change: रांची शहर की सड़कों को साफ, सुरक्षित और...

विजय के समर्थन में राहुल गांधी का बयान, तमिलनाडु की राजनीति में बढ़ी हलचल

Rahul Gandhi's statement in Support of Vijay : तमिलनाडु के दौरे पर गए लोकसभा...

खबरें और भी हैं...