PM मोदी और CM योगी को जान से मारने की धमकी, मचा हड़कंप

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार (Arrest) कर लिया जाएगा।

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नोएडा: Noida के सेक्टर 16ए स्थित फिल्म सिटी में एक निजी चैनल के CFO को एक मेल आया जिसके बाद हड़कंप मच गया। मेल भेजने वाले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी थी।

मेल मिलने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने इस मामले में एफ आई आर दर्ज करते हुए साइबर सेल(Cyber Cell) की टीम के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है।

Noida के थाना 20 सेक्टर में शिकायत दी गई है।

पुलिस ने तत्काल थाना सेक्टर 20 में मुकदमा दर्ज करा दिया और टीम का गठन किया जो जांच में जुटी हुई है।

साढ़े 10 बजे मेल मिला

यह मेल नोएडा फिल्म सिटी (Film City) के निजी चैनल के CFO को भेजा गया था। रात करीब साढ़े 10 बजे मेल मिला।

मेल भेजने वाले शख्स का नाम कार्तिक सिंह है। उसका मेल ID सिंहकार्तिक78107एटदरेटजीमेल डॉट काम है।

इसी Mail Id से धमकी भरा मेल भेजा गया था। मेल आते ही पुलिस को जानकारी दी गई।

आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा

इस पूरे मामले में DCP नोएडा को शिकायत की गई जिसके बाद तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

मामला बेहद संजीदा है। लिहाजा पुलिस साइबर टीम (Cyber Team) की मदद भी ले रही है।

पुलिस ने कई टीमों का गठन कर जांच तेज कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार (Arrest) कर लिया जाएगा।

इससे पहले भी साल 2021 में इस तरीके के मेल भेजे गए थे। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज (File a Case) कर गिरफ्तारी की थी।

Share This Article