कंगना पर ट्विटर का एक्शन, कुछ ट्वीट्स को हटाया

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: बॉलिवुड अभिनेत्री कंगना रनौत लगातार सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं। हाल में रिहाना के किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट करने के बाद कंगना रनौत लगातार किसान आंदोलन को सपोर्ट करने वालों के खिलाफ ट्वीट कर सुर्खियों में बनी हुई हैं।

हालांकि अब कंगना के कुछ ट्वीट्स को ट्विटर ने हटा दिया है।

ट्विटर ने कहा है कि कंगना के इन ट्वीट्स में उनके बनाए नियमों का उल्लंघन हुआ है,इसकारण इन्हें हटा दिया गया है।

कंगना के ट्वीट डिलीट किए जाने पर ट्विटर के प्रवक्ता ने कहा,हमारे द्वारा उन ट्वीट्स पर एक्शन लिया है, जो ट्विटर के नियमों का उल्लंघन कर रहे थे।

अब कंगना के ये विवादित ट्वीट उनके हैंडल पर नहीं दिखाई दे रहे हैं।

इनमें से एक कंगना का रोहित शर्मा और अन्य क्रिकेटर्स के बारे में वह विवादित ट्वीट भी था जिसमें उन्होंने क्रिकेटर्स की तुलना ‘धोबी के कुत्ते’ से की थी।

बता दें कि कंगना की टीम जिस अकाउंट को पहले संभाला करती थी उसी अकाउंट को अगस्त से कंगना खुद संभाल रही हैं।

सुशांत की मौत के बाद से अपने विरोधियों पर लगातार तीखे तंज करने के कारण कंगना हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं।

 हाल के दिनों में कंगना लगातार किसान आंदोलन के विरोध में ट्वीट कर रही हैं।

Share This Article