Homeझारखंडगिरिडीह में दो बच्चों की जिंदा जलकर हुई मौत

गिरिडीह में दो बच्चों की जिंदा जलकर हुई मौत

Published on

spot_img

गिरिडीह: जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के नवडीहा ओपी के रुखीयार गांव में बुधवार की देर शाम दर्दनाक घटना में दो मासूम बच्चों की मौत जलने से हो गई।

आग में जलकर मरने से हुए दोनों बच्चों की पहचान प्रीतम यादव की पांच वर्षीय बेटी सुदामा कुमारी और कैलाश यादव के चार वर्षीय बेटे सुरज कुमार के रुप में किया गया है।

जानकारी के अनुसार दोनों बच्चे आपस में ममेरे-फूफेरे भाई-बहन भी बताएं जा रहे है। घटना के बाद गांव में शोक छा गया।

जानकारी के अनुसार सुदामा कुमारी और सुरज कुमार गांव के खलिहान में खेल रहे थे। इसी दौरान खलिहान में आग लग गया।

हालांकि खलिहान में आग कैसे लगा। यह फिलहाल स्पस्ट नहीं हो पाया है। लेकिन खलिहान में आग लगने के दौरान दोनों बच्चे आग के चपेट में आ गए।

और भीषण आगलगी में जलकर मर गए। खलिहान में आग लगने के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

जबकि दोनों बच्चे खलिहान में लगी आग में फंसे रहे गए। कुछ देर बाद जब धुंआ उठना शुरु हुआ, तो ग्रामीणों को पता चला कि खलिहान में आग लगा है।

ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के प्रयास में तो जुट गए। लेकिन ग्रामीणों को भनक तक नहीं लगा कि दोनों बच्चें आग के चपेट में है।
इधर, दोनों के परिजनों ने जब सुदामा कुमारी और सुरज को खोजना शुरु किया। लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चला।

इसी बीच आग बुझाने के क्रम में ग्रामीणों को जानकारी मिली कि दोनों बच्चें खलिहान में खेल रहे थे।

लिहाजा, ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास तेज कर दिया। कुछ देर बाद जब आग पूरी तरह बुझ गया।

तो ग्र्रामीणों को आग लगे खलिहान में दोनों बच्चों का शव मिला।

बच्चों के शव देखकर परिजनों का भी रो-रो कर बुरा हाल है। जानकारी मिलने के बाद नवडीह ओपी की पुलिस भी घटनास्थल पहुंची।

spot_img

Latest articles

क्सलियों की साजिश नाकाम, 18 IED बम बरामद

Chaibasa-Khunti News: पश्चिमी सिंहभूम और खूंटी जिले की सीमा पर बुधवार को सुरक्षा बलों...

बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन से की मुलाकात 

Ranchi News: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को...

शिबू सोरेन की सेहत में सुधार, दिल्ली के अस्पताल में खतरे से बाहर

Ranchi News: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संरक्षक और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन की...

लालू प्रसाद, बेक जूलियस और सुधीर भट्टाचार्य की सजा बढ़ाने की CBI याचिका झारखंड हाईकोर्ट में मंजूर

Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट ने चारा घोटाले के देवघर ट्रेजरी से 89 लाख...

खबरें और भी हैं...