झारखंड में दो IAS अधिकारियों का तबादला, केके सोन बने स्वास्थ्य सचिव

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राज्य सरकार ने शुक्रवार की शाम आईएएस रैंक के दो अधिकारियों का तबादला किया है जबकि एक आईएएस रैंक के अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

स्वास्थ्य सचिव के पद पर पदस्थापित नितिन मदन कुलकर्णी को हटाकर उनकी जगह केके सोन को नया स्वास्थ्य सचिव बनाया गया है।

 वहीं नितिन मदन कुलकर्णी को दक्षिणी सोचना पूर्व मंडल का प्रमंडलीय आयुक्त बनाया गया हैं।

जबकि श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान रांची के महानिदेशक के पद पर पदस्थापित एल खियांग्ते को राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग का अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इस संबंध में झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राज्य भाषा विभाग ने शुक्रवार देर रात अधिसूचना जारी कर दी है।

Share This Article