चूल्हे की आग से झुलसी महिला, 40 फीसदी भाग जला

News Aroma Desk

Burnt Woman : बोकारो (Bokaro ) जिले के पेटरवार प्रखंड के उलगढ़ा गांव में गुरुवार की सुबह करीब 5 बजे 35 वर्षीय फुलमनी देवी आग से झुलसकर (Scorched by Fire) गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना की जानकारी पाकर पहुंची 108 एम्बुलेंस से घायल महिला को पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया है।

इस अगलगी की घटना में महिला के पैर के दोनों तालू, दोनों हाथ, पेट का कुछ भाग और पीठ का कुछ हिस्सा जल गया है। इलाज कर रहे चिकित्सक के अनुसार उक्त महिला का 40 फीसदी भाग आग से जल चुका है।

कैसे लगी आग

घटना के विषय में मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह 5 बजे स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए नाश्ता तैयार करने के लिए जले हुए चूल्हे को महिला नाइटी पहन कर घर के अंदर कर रही थी कि हवा चलने के कारण जलते हुए चूल्हे के आग की लपट उसकी Nighty में पकड़ लिया और देखते ही देखते नाइटी में आग लग गई।

परिजनों के सहयोग से आग पर तो काबू पा लिया गया लेकिन उक्त महिला के कई अंग आग में झुलस गए।

x