Latest Newsभारतअर्बन नक्सलवाद देश के लिए बड़ी चुनौती, PM मोदी

अर्बन नक्सलवाद देश के लिए बड़ी चुनौती, PM मोदी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Urban Naxalism is a Big Challenge : नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने अर्बन नक्सलवाद को देश के लिए एक गंभीर चुनौती बताया।

उन्होंने कहा कि अर्बन नक्सलवाद अब सिर्फ देश तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका दायरा अंतरराष्ट्रीय स्तर तक फैल चुका है। प्रधानमंत्री बिना किसी का नाम लिए इस मुद्दे पर खुलकर बोले।

अर्बन नक्सलवाद पर तीखा हमला

PM मोदी ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति एक-दो बार भी उनके बारे में सकारात्मक ट्वीट कर दे, TV पर कुछ अच्छा बोल दे या अखबार में सकारात्मक लेख लिख दे, तो कुछ लोग और पत्रकार उसे निशाना बनाते हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को अपमानित किया जाता है, परेशान किया जाता है और यहां तक कि अछूत जैसा व्यवहार किया जाता है, ताकि वे दोबारा बोलने या लिखने की हिम्मत न कर सकें।

प्रधानमंत्री के अनुसार यही अर्बन नक्सलवाद का तरीका है।

नये अध्यक्ष के कार्यक्रम में दिया भाषण

यह बयान उस समय आया जब BJP के नये राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के चयन के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

प्रधानमंत्री ने मजाकिया अंदाज में नितिन नबीन को अपना “Boss” भी बताया और पार्टी के पिछले अध्यक्षों के कार्यकाल की सराहना की।

BJP को अलग-थलग करने का आरोप

PM Modi ने कहा कि कई सालों तक BJP को अलग-थलग रखने की कोशिश की गई। पूरे देश में पार्टी के साथ अछूतों जैसा व्यवहार हुआ।

उन्होंने आरोप लगाया कि अर्बन नक्सली लगातार साजिश कर रहे हैं, लेकिन इन्हें पार्टी की संगठनात्मक ताकत से पराजित किया जाएगा।

परिवारवाद पर भी बोले PM

प्रधानमंत्री ने परिवारवाद को लोकतंत्र के लिए खतरा बताया। उन्होंने कहा कि देश के कई हिस्सों में राजनीति पर कुछ परिवारों का कब्जा हो गया है।

उन्होंने अपनी योजना साझा करते हुए कहा कि वे एक लाख नए युवाओं को राजनीति में लाना चाहते हैं।

कांग्रेस पर हमला

PM Modi ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 1984 में पार्टी को 400 से ज्यादा सीटें और लगभग 50 प्रतिशत वोट मिले थे, लेकिन आज वह 100 सीटों के लिए संघर्ष कर रही है।

उन्होंने कहा कि Congress अपने पतन की समीक्षा नहीं करती, क्योंकि ऐसा करने पर उस परिवार पर सवाल उठेंगे, जिसने पार्टी पर लंबे समय से कब्जा जमा रखा है।

spot_img

Latest articles

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

कचहरी चौक के पास देर रात हंगामा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Late Night Commotion Near Kachari Chowk: राजधानी के Kachari Chowk के पास बीती रात...

खबरें और भी हैं...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...