Twitter डाउन होने से दुनियाभर में यूजर्स परेशान हुए

anu@newsaroma.com

नई दिल्ली: World (दुनिया) के कुछ हिस्सों में एलन मस्क (Elon Musk)की कंपनी का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (Social Media Platform) प्रभावित हुआ है। भारत में भी कई लोगों ने ट्विटर (Twitter) के काम न करने की बात कही है।

हालांकि सबके साथ ऐसा नहीं है। नोएडा (Noida)  के एक ऑफिस में काम करने वाले यूजर ने कहा कि जैसे ही ट्विटर  (Twitter) पर क्लिक कर रहे हैं, ‘ट्राइ अगेन’ का मैसेज (Message) आ जा रहा है। कुछ लोगों ने साइट न खुलने की शिकायत की है।

भारत और नेपाल के कई यूजर्स ने ट्वीट भी किए

एक अ‎धिकारी का कहना है कि एप की बजाय समस्या ट्विटर के डेस्कटॉप वर्जन (Desktop Version) में ज्यादा दिख रही है। यह समस्या शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे से शुरू हुई और 7 बजते-बजते काफी बढ़ गई। भारत में कुछ हिस्सों में लोग ट्विटर डाउन की समस्या का सामना कर रहे हैं।

भारत और नेपाल के कई यूजर्स ने ट्वीट भी किए हैं। ट्विटर के मालिक एलन मस्क पिछले एक हफ्ते से लगातार चर्चा में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (Social Media Platform) को अपने कब्जे में ले लिया है।

कार्यालय न लौटें क्योंकि छंटनी शुरू हो रही

एक हफ्ते के भीतर अब ट्विटर में छंटनी के आसार जताए जा रहे हैं। अरबपति उद्यमी एलन मस्क (Billionaire Entrepreneur Elon Musk) के ट्विटर का अधिग्रहण करने के एक हफ्ते बाद सोशल मीडिया (Social Media) कंपनी में कर्मचारियों की छंटनी शुक्रवार से शुरू होने की आशंका है।

एक खबर ने कंपनी में जारी किए गए एक ईमेल (E-mail) का हवाला देते हुए बताया कि मस्क शुक्रवार को ट्विटर कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर देंगे। ट्विटर कर्मचारियों को ईमेल  (E-mail) में सूचित किया गया है कि छंटनी शुरू होने वाली है और कर्मचारियों को निर्देश दिया गया था कि वे घर जाएं और शुक्रवार को कार्यालय न लौटें क्योंकि छंटनी शुरू हो रही है।

x