Latest Newsअजब गज़ब…और सास ने बहू का क्रीम पाउडर लगा लिया तो शुरू हो...

…और सास ने बहू का क्रीम पाउडर लगा लिया तो शुरू हो गया बखेड़ा, इसके बाद…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

UP News : सास और बहू के बीच अक्सर नोक-झोक होती रहती हैं। लेकिन, आगरा (Agra) में कुछ ऐसा हुआ जिससे सास बहू का एक जोड़ा हंसी का पात्र बन गया। सास ने बहू का क्रीम पाउडर (Cream-Powder) लगा लिया तो बखेड़ा खड़ा हो गया। मामला थाने पहुंच गया। यहां दोनों लोगों को समझाया गया, लेकिन बात नहीं बन सकी।

क्रीम पाउडर के लेकर सास-बहू के बीच झग़ड़ा

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आगरा (Agra) में शृंगारदानी में रखे Cream Powder के लेकर सास-बहू के बीच ठन गई। मामला इतना बढ़ा कि थाने पहुंच गया। पुलिसवालों ने सास-बहू की बात सुनी तो पहले तो अपना माथा पकड़ लिया।

इसके बाद दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बन सकी। परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलर ने दोनों को अगली तारीख पर बुलाया है।

मामला मलपुरा थाना क्षेत्र का

मामला मलपुरा थाना क्षेत्र का है। यहां की निवासी दो सगी बहनों की शादी आठ महीने पहले फतेहाबाद थाना क्षेत्र निवासी दो सगे भाइयों के साथ हुई थी। छोटा लड़का जूता कारीगर है। बड़ा Tiles लगाने का काम करता है।

बहनों का आरोप है कि पति रात को हमेशा घर पर शराब पीकर आते हैं। रोक-टोक करने पर मारपीट करने लगते हैं।

पति ने भी मां का साथ दिया

इससे भी बड़ी घर में एक समस्या और पैदा हो गई है। सास-बहू में क्रीम पाउडर लगाने को लेकर विवाद शुरू हो गया है। बड़ी बहू का आरोप है कि सास की नजर हमेशा उसकी शृंगारदानी में रखे क्रीम पाउडर पर रहती है। मौका मिलते ही घर पर रहने के दौरान भी Make-up करके घूमती है।

बहू ने सास को घर पर रहने के दौरान मंहगे क्रीम पाउडर लगाने के लिए मना किया है। सास को बताया कि ये मेकअप पार्टियों में जाने के दौरान किया जाता है। इस बात से सास नाराज हो गई। घर में बखेड़ा खड़ा कर दिया। बहू को खरी खोटी सुनाने के बाद बेटे से शिकायत कर दी।

पति ने भी मां का साथ दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि पति और सास ने दोनों बहनों को दो महीने पहले मारपीट कर घर से निकाल दिया। तब से वह मायके में हैं।

काउंसलर डॉ. अमित गौड़ (Counselor Dr. Amit Gaur) ने बताया कि दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया था। मगर, बात नहीं बन सकी।

spot_img

Latest articles

झारखंड में अपराध की नई तस्वीर, अब गैंग की कमान संभाल रहीं महिलाएं

New Wave of Crime: झारखंड में संगठित अपराध का तरीका तेजी से बदल रहा...

झारखंड हाईकोर्ट से निरवाणा रूफटॉप रेस्टोरेंट को बड़ी राहत

Jharkhand High Court : झारखंड हाईकोर्ट से निरवाणा रूफटॉप रेस्टोरेंट (Nirvana Rooftop Restaurant) को...

दावोस में झारखंड की नई पहचान, CM हेमंत सोरेन ने रखा 25 साल का विकास विजन

Jharkhand's New Identity in Davos: वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में हिस्सा लेने के दौरान झारखंड...

झारखंड की हरित छलांग, ग्रीन स्टील में 11 हजार करोड़ का निवेश, भविष्य की ओर मजबूत कदम

Jharkhand's Green Leap : रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार...

खबरें और भी हैं...

झारखंड में अपराध की नई तस्वीर, अब गैंग की कमान संभाल रहीं महिलाएं

New Wave of Crime: झारखंड में संगठित अपराध का तरीका तेजी से बदल रहा...

झारखंड हाईकोर्ट से निरवाणा रूफटॉप रेस्टोरेंट को बड़ी राहत

Jharkhand High Court : झारखंड हाईकोर्ट से निरवाणा रूफटॉप रेस्टोरेंट (Nirvana Rooftop Restaurant) को...

दावोस में झारखंड की नई पहचान, CM हेमंत सोरेन ने रखा 25 साल का विकास विजन

Jharkhand's New Identity in Davos: वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में हिस्सा लेने के दौरान झारखंड...