गुमला में चलाया गया वाहन जांच अभियान, बिना हेलमेट वालों से वसूला गया जुर्माना

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला: थाना क्षेत्र के कोलेबिरा-सिमडेगा मुख्‍य मार्ग (Kolebira-Simdega Main Road) में सघन वाहन जांच अभियान (Vehicle checking campaign) चलाया गया।

इस दौरान थाना प्रभारी रामेश्वर भगत के नेतृत्‍व में चले जांच अभियान में दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों की सघनता से जांच की गई।

मौके पर बगैर हेलमेट के वाहन चलाने वाले लोगों से जुर्माना भी वूसला गया।

जांच के क्रम में वाहनों के कागजातों (Vehicle Papers) की भी जांच की गई। साथ ही वाहन चलाते समय सभी कागजात दुरुस्‍त रखने का भी सख्‍त निर्देश दिया गया।

हेलमेट आदि की जांच की गई।

मौके पर ASI कौशल किशोर सिंह सहित काफी संख्‍या में पुलिस बल के‍ जवान मौजुद थे।

इधर ठेठईटांगर (TypicalTangar) के अंबापानी मोड़ में भी पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया। मौके पर वाहनों के कागजात, हेलमेट आदि की जांच की गई।

Share This Article