18 मार्च को होगी रांची विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ चुनाव के लिए वोटिंग, जानिए कब आएगा रिजल्ट

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची विश्वविद्यालय (Ranchi University) कर्मचारी संघ चुनाव-2023 के लिए 18 मार्च को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक वोटिंग (Voting) होगी।

इसके बाद काउंटिंग और रिजल्ट की घोषणा होगी। विश्वविद्यालय में 40 वर्षों के बाद गुप्त मतदान से चुनाव होने जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन (University Administration) की ओर से डॉ जीके सिंह और डॉ राजकुमार शर्मा को चुनाव पर्यवेक्षक बनाया गया है।

चुनाव पदाधिकारी (Election Officer) एसके सिन्हा हैं।

ये कैंडिडेट्स लड़ रहे चुनाव

Ranchi University Employees संघ चुनाव-2023 के लिए विभिन्न पदों के लिए 36 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।

संघ में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष का एक-एक पद है और सह सचिव का 2 पद है। इसके अलावा 11 कार्यकारिणी सदस्य (Executive Member) का पद है।

चुनाव के लिए दाखिल हुए नामांकन (Enrollment) में अध्यक्ष पर के लिए 2 प्रत्याशी (धीरज महतो, धर्मेंद्र कुमार), उपाध्यक्ष के लिए 2 प्रत्याशी (आलोक ठाकुर, जयदीप आरू) महामंत्री के लिए 3 प्रत्याशी (अर्जुन कुमार, जे पी साहू,मनोज कुमार), सह सचिव के लिए 5 प्रत्याशी (उमेश कालिंदी, कैफी, संतोष गोप, विजय वर्मा, अनमोल बागे) और कोषाध्यक्ष के लिए 2 प्रत्याशी (राज कुमार, मंजय प्रमाणिक) हैं।

कार्यकारिणी के लिए 22 प्रत्याशी (असलम इमाम, एके पांडेय, संतोष वर्मा, रवि मिंज, कमलेश गोप, एसबी शाहबादी, सुमन महतो, अनिल कुमार, दिनेश कुमार, सुमित मंडल, शंकर गोदार, मंजु हेंब्रम, ईएनके कुजूर,जीवन मिश्रा, पप्पू बांडो, नईमा खातून, डीबी टंडन, कुमार मंजेश, महेश यादव, अमित कुमार, सुधीर सिंह, मुन्ना कच्छप) चुनावी मैदान में हैं।

Share This Article