विपरीत दिशा में घूम रहा झारखंड में विकास का पहिया: संजय जायसवाल

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद संजय जायसवाल ने मंगलवार को रजरप्पा मां छिन्नमस्तिके दरबार में पूजा अर्चना की।

इस दौरान उन्होंने झारखंड के लोगों के सुख शांति के साथ-साथ बिहार प्रदेश के विकास के लिए भी माता से आशीर्वाद मांगा।

इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि रजरप्पा मां छिन्नमस्तिके का दरबार असीम शांति का स्थान है।

यहां पूजा करने के बाद अपार शांति मिलती है। लेकिन उनका मन झारखंड की दशा को देखकर व्यतीत हो रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछले 5 वर्षों में विकास के कई कार्य किए थे। वर्तमान सरकार उसे मेंटेन कर ले वह भी बड़ी बात है।

रजरप्पा आने के बाद ही उन्हें इस बात का एहसास हुआ कि झारखंड में विकास का पहिया उल्टी दिशा में घूम रहा है।

यहां की सभी विकास योजनाएं अधर में लटकी हुई हैं। रजरप्पा के विकास के लिए भी काफी योजनाएं तैयार हो रही थी।

लेकिन हेमंत सरकार ने पिछले 1 वर्षों में सभी बिंदुओं पर अपनी नकारात्मक छवि पेश कर दी है।

उन्होंने झारखंड की जनता से भी अपील की कि वे अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें।

उनके साथ में बोकारो के विधायक बिरंची नारायण, रामगढ़ जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता, जिला महामंत्री रंजन फौजी, जिला मंत्री रमेश वर्मा, मंडल अध्यक्ष चितरपुर गणेश प्रसाद, गोला मंडल अध्यक्ष बबलू साहू, पंचम महतो आदि मौजूद थे।

Share This Article