भारत बंद का CCL हेड क्वार्टर व CMPDI में दिखा व्यापक असर, आंदोलन को और…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bharat Band : संयुक्त किसान मोर्चा और ट्रेड यूनियनों के बुलाये गये देशव्यापी बंद के मद्देनजर शुक्रवार को रांची के दरभंगा हाउस स्थित CCL हेडक्वार्टर और CMPDI में कोयला क्षेत्र में हड़ताल का पूर्ण असर रहा।

इस दौरान औद्योगिक हड़ताल एवं जन कार्रवाई रांची के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में किया गया।

जिला सचिव सीटू प्रतीक मिश्रा ने कहा कि HEC बचाओ मजदूर संघर्ष समिति ने मुख्यालय से धुर्वा गोलचक्कर तक रैली निकाल कर लंबे समय से चल रहे आंदोलन को और तेज करने का संकल्प लिया।

उन्होंने कहा कि Sales Promotion कर्मी भी कंपनी हड़ताल एवं विरोध प्रदर्शन में शामिल रहे। IICM में गेट मीटिंग कर संयुक्त कार्रवाई के महत्व पर प्रकाश डाला गया। जोमैटो, स्विगी के डिलिवरी कामगार, निर्माण मजदूर, किसान बड़ी संख्या में सड़क पर उतर कर रोष व्यक्त किए।

दूसरी ओर, रांची जिला मुख्यालय में संयुक्त मजदूर किसान मोर्चा की ओर से जनाक्रोश रैली का आयोजन किया गया, जो सैनिक बाजार से शहीद चौक होकर Albert Ekka Chowk पर बड़ी जनसभा में तब्दील हो गई।

इस संयुक्त कार्रवाई में किसान सभा, किसान महासभा, एटक, इंटक, एक्टू, सीटू, बेफी, अराजपत्रित कर्मचारी संघ, इत्यादि की भागीदारी रही। Congress, RJD, CPI(M), BJP, माले ने मजदूरों किसानों के संघर्ष को अपना समर्थन दिया।

सभा को राजेंद्र राम, अनिर्बान बोस, बीरेंद्र कुमार, एजाज अहमद, प्रलय भट्टाचार्य, MLसिंह, अजय सिंह, महेंद्र पाठक, नंदिता भट्टाचार्य, प्रतीक मिश्रा, भवन सिंह, प्रकाश विप्लव ने संबोधित किया।

Share This Article