Latest Newsझारखंडदिल्ली में मास्क नहीं पहनने पर 1306 लोगों पर ठोंका जुर्माना

दिल्ली में मास्क नहीं पहनने पर 1306 लोगों पर ठोंका जुर्माना

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: कोरोनावायरस संक्रमण से बचाव के लिए बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर सतर्कता बढ़ाते हुए, दिल्ली पुलिस ने शनिवार को मास्क नहीं पहनने पर 1,306 लोगों पर जुर्माना ठोंका।

इसके साथ ही अभी तक राष्ट्रीय राजधानी में मास्क नहीं पहनने वाले कुल 5,01,328 लोगों पर जुर्माना लगाया जा चुका है।

दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, ज्यादातर चालान मास्क नहीं पहनने और इसके बाद सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन करने पर किए गए हैं।

इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर थूकने के लिए 3,378 लोगों पर जुर्माना ठोंका गया है।

विभिन्न कोविड-19 दिशानिर्देशों के उल्लंघन के लिए अभी तक कुल 5,40,580 चालान जारी किए गए हैं।

दिल्ली पुलिस बाद में अपराधी द्वारा किसी भी विवाद या दावे को खत्म करने के लिए उल्लंघन की रिकॉडिर्ंग भी कर रही है।

सदर बाजार, लाजपत नगर, सरोजनी नगर आदि जैसे व्यस्त बाजारों पर जोर दिया जा रहा है, जहां काफी भीड़ रहती है।

spot_img

Latest articles

रायबरेली में राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, मनरेगा बचाने की अपील

Rahul Gandhi Attacks Modi Government : कांग्रेस पार्टी इन दिनों मनरेगा योजना (MNREGA scheme)...

शीतल अपार्टमेंट की छत से कूदकर महिला ने की आत्महत्या, इलाके में शोक

Woman Commits Suicide by Jumping From the Roof : रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र...

RIMS हुआ आत्मनिर्भर, हेल्थ मैप का करार खत्म, अब आधुनिक जांच सुविधाएं खुद करेगा संस्थान

RIMS Becomes Self-Reliant: रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) में संचालित रेडियोलॉजी...

खबरें और भी हैं...