झारखंड में मिले 189 कोरोना पॉजिटिव मरीज़

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा रांची: झारखंड में शनिवार को 189 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। राज्य में खुशी की बात यह है कि शनिवार को एक भी व्यक्ति की कोरोना से मौत नहीं हुई हैं।

जबकि राज्य में कोरोना से 273 मरीज ठीक हुए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 78, बोकारो से 12, चतरा से 1, देवघर से 3, धनबाद से 10, दुमका से 6, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 12, गढ़वा से 8, गिरीडीह से 2, गोड्डा से 2, गुमला से 1, हजारीबाग से 9, जामताड़ा से 5, खूंटी से 1, कोडरमा से 5, लातेहार से 1, लोहरदगा से 2, पलामू से 15, रामगढ़ से 4, साहिबगंज से 2, सरायकेला से 5, पश्चिमी सिंहभूम( चाईबासा) से 5 मरीज मिले हैं।

राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 111366 हो गया है।

इसमें 1610 सक्रिय केस हैं। जबकि 108488 मरीज ठीक हुए हैं।

अब तक राज्य में कोरोना से 995 लोगों की मौत हुई हैं।

वहीं झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 97.66 प्रतिशत हैं।

Share This Article