झारखंड में मिले 62 कोरोना पॉजिटिव मरीज़

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में मंगलवार को 62 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं, राज्य में आज कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है।

जबकि राज्य में कोरोना से 40 मरीज ठीक हुए हैं। स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 31 मरीज मिले है।

बोकारो से 4, धनबाद से 6, दुमका से 2,पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 12, हजारीबाग से 2, रामगढ़ से 2, सरायकेला से 1, सिमडेगा से 2 मरीज मिले है।

राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 120374 हो गया हैं। इनमें 494 सक्रिय केस हैं।

जबकि 118787 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 1093 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं।

वहीं, झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98 .68 प्रतिशत हैं।

Share This Article