Latest Newsअजब गज़ब74 वर्ष की महिला ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, बना विश्व...

74 वर्ष की महिला ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, बना विश्व रिकॉर्ड

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

गुंटूर: दुनियाभर में हमेशा कुछ न कुछ ऐसा होता रहता है, जो अद्भुत (Wonderful) कहलाता है। ये ऐसी बातें या घटनाएं होती हैं, जिन पर हमें विश्वास नहीं होता है। लेकिन ऐसा होता है।

आज हम जिस बात के बारे में बताने जा रहे हैं, वह भी कुछ ऐसी ही है। दरअसल आंध्र प्रदेश के गुंटूर शहर के अस्पताल में गुरुवार सुबह एक 74 वर्षीय महिला (74 Year Old Woman Gave Birth To Twins) ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया।

74 वर्ष की महिला ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, बना विश्व रिकॉर्ड-74-year-old woman gave birth to twins, made a world record

चार डॉक्टरों की एक टीम ने सिजेरियन ऑपरेशन किया

इन व्रिटो फर्टिलाइजेशन (IVF) प्रक्रिया के माध्यम से गर्भ धारण करने वाली मंगायम्मा ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। यह सर्वाधिक उम्र में मां बनने का विश्व रिकॉर्ड (World Record) है।

इसके पहले 70 वर्षीय दलजिंदर कौर को बच्चे को जन्म देने वाली दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला माना जाता था। हरियाणा की कौर ने 2016 में एक आईवीएफ प्रक्रिया के माध्यम से एक बच्चे को जन्म दिया था।

चार डॉक्टरों की एक टीम ने सिजेरियन ऑपरेशन (Cesarean Operation) किया। डॉक्टरों की टीम का नेतृत्व करने वाले उमाशंकर ने कहा कि मां और बच्चे दोनों स्वस्थ और ठीक हैं। नेललापतीर्पाडू (Nellapatirpadu) की रहने वालीं मंगायम्मा शादी के 57 साल बाद भी संतानहीन थीं।

74 वर्ष की महिला ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, बना विश्व रिकॉर्ड-74-year-old woman gave birth to twins, made a world record

नर्सिंग होम ने दंपति की मदद करने का फैसला किया

मंगायम्मा ने अपने पति वाई. राजा राव के साथ मिलकर पिछले साल के अंत में नर्सिंग होम में IVF विशेषज्ञों से संपर्क किया। इसके बाद नर्सिंग होम ने दंपति की मदद करने का फैसला किया।

74 वर्ष की महिला ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, बना विश्व रिकॉर्ड-74-year-old woman gave birth to twins, made a world record

डॉक्टर नियमित रूप से मंगायम्मा (Mangayamma) के स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए थे। यहां तक कि नर्सिंग होम ने प्रसव से पहले दंपति के सत्कार की व्यवस्था की।

राजा राव ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं। हम नौ महीनों से अस्पताल में थे। आज बच्चों को देखकर हम अपने सारी परेशानियां (Troubles) भूल गए। अब हमें बच्चों की देखभाल करनी है।

spot_img

Latest articles

कई देशों में ठप हुई YouTube सेवा, भारत-सहित अमेरिका और ब्रिटेन में यूजर्स परेशान

YouTube Services Have Been Disrupted : लोकप्रिय वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube की सेवाएं अचानक...

रांची में राहुल सिंह गैंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार

Rahul Singh Gang Five Criminals Arrested : राजधानी रांची में Police ने कुख्यात राहुल...

चाईबासा के कलाईया गांव में अंधविश्वास का कहर, मां और दो माह के शिशु को जिंदा जलाया

Mother and Two-Month-Old Baby Burnt Alive : चाईबासा स्थित पश्चिम सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी...

खबरें और भी हैं...