झारखंड

धनबाद में अंतरप्रांतीय गिरोह की महिला समेत 9 गिरफ्तार

धनबाद: जिला पुलिस ने एक अंतरप्रांतीय गिरोह (Interstate Gang) का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह में शामिल एक महिला समेत 9 लोगों को गिरफ्तार (Arrest) किया है।

पुलिस (Police) ने इनके पास से नकदी समेत हथियार भी बरामद किया है। यह गिरोह हत्या और दहशत फैलाने जैसे करीब 30 अलग अलग आपराधिक घटनाओं में सीधे शामिल रहा है।

गिरोह अमन सिंह और प्रिंस खान के लिए काम किया करता

धनबाद SSP संजीव कुमार शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस (Press Conference) के दौरान इस गिरोह का खुलासा करते हुए कहा कि धनबाद पुलिस (Dhanbad Police) ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक महिला समेत कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि ये सभी धनबाद के अलग जगहों पर हुए आपराधिक घटनाओं में शामिल रहे है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी झारखंड और उत्तर प्रदेश के रहने वाले है, जो झारखंड, के धनबाद, बोकारो, दुमका, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार और गुजरात में भी कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुके है।

इस गिरोह का उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police) से भी मुठभेड़ हो चुका है। यह गिरोह धनबाद में अमन सिंह और प्रिंस खान के लिए काम किया करता था।

उन्होंने बताया कि यह गिरोह वर्ष 2021 में बरवाअड्डा स्थित ”किया” शोरुम पर फाइरिंग, वर्ष 2022 में झरिया में रंजीत साव हत्या कांड, वर्ष 2022 व्यवसाई पप्पु मंडल के घर पर फाइरिंग, वर्ष 2023 में केन्दुआडीह के राजेश यादव पर जान लेवा हमला, वर्ष 2023 में कतरास निवासी मनोज यादव हत्या कांड, वर्ष 2023 उपेन्द्र सिंह हत्याकांड, वर्ष 2023 में बरवाअड्डा के राजकुमार साव हत्याकांड, वर्ष 2023 में चन्द्रपुरा स्क्रेप व्यापारी सनाउल्लाह के घर पर फाइरिंग, वर्ष 2022 में हुए दुमका जिला जेल गेट के बाहर फाइरिंग, पश्चिम बंगाल में पिछले दिनों हुए हाई प्रोफाइल हत्याकांड सहित गुजरात, बिहार और उत्तर प्रदेश के कई आपराधिक मामलों में सीधे शामिल है।

गिरोह हत्या करने और दहशत फैलाने में काफी माहिर

उन्होंने बताया कि यह गिरोह हत्या करने और दहशत फैलाने में काफी माहिर थे।

गिरफ्तार अपराधियों में अयोध्या उत्तर प्रदेश का रहने वाला आशीष शुक्ला उर्फ सत्यम उर्फ प्रिंस, खैरपुर आजमगढ़ निवासी वैभव यादव उर्फ राहुल सिंह, सेक्टर 9 हरला बोकारो निवासी सालोनी कुमारी उर्फ सानू, कतरास मोड़ झरिया निवासी सुशील सिंह, सिविल लाइन रोड आजमगढ़ निवासी दिनेश कुमार गौड़, कटकमसांडी हजारीबाग निवासी बाबू सिंह उर्फ आशुतोष आनंद, चास बोकारो निवासी अरुण कुमार चास, कुर्मिडीह बरवाअड्डा निवासी मुकेश कुमार महतो और बोकारो निवासी सलोनी कुमारी शामिल हैं।

पुलिस ने इनके पास से दो पिस्टल, दो मैगजीन, बारह कारतुस, नौ मोबाइल फोन, दो मोटरसाइकिल और सवा लाख रुपये नकदी भी बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए धनबाद पुलिस झारखंड सहित पश्चिम बंगाल और बिहार में भी छापेमारी कर रही है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker