रघुवर दास ने बाबा मंदिर में की पूजा-अर्चना

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर: पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने सोमवार को बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना की।

वे अपने तीन दिवसीय संथाल परगना दौरा के क्रम में रविवार की रात दुमका से देवघर पहुंचे थे। रघुवर दास ने बाबा बैद्यनाथ की पूजा अर्चना कर विश्व शांति की कामना की।

इस दौरान उन्होंने सत्संग आश्रम जाकर बडो दा के निधन पर दुख व्यक्त किया। साथ ही पार्टी के कार्यकर्ताओं से परिसदन में मुलाकात कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से शहर से लेकर गांव तक केंद्र सरकार एवं पूर्व में भाजपा नेतृत्व वाली झारखंड सरकार के कार्य पर चौपाल के माध्यम से जनता के बीच में बताने का कार्य करने का पाठ पढ़ाया।

रघुनाथ दास ने कहा कि गांव गांव में जाकर वर्तमान हेमंत सरकार के नाकामी सहित युवा, महिला, आदिवासी, दलित को ठगने का काम कर रही है जनता के बीच जाकर बताएं।

मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव जजवाड़े, रीता चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष राकेश नरौने सुग्गा, सुनीता सिंह आदि ने पूर्व मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया।

Share This Article