cordelia cruise ship पर सवार 143 और यात्री कोरोना पॉजिटिव

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: द इम्प्रेस कार्डिलिया क्रूज शिप पर बुधवार को 143 यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

इन सभी का इलाज मुंबई में चल रहा है। शिप पर सवार अन्य 1791 यात्रियों को घर में क्वारंटीन की शर्त पर उन्हें घर जाने दिया गया है। इस शिप पर कुल 209 यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

जानकारी के अनुसार कार्डिलिया शिप पर थर्टी फर्स्ट पार्टी मनाने के लिए 2 हजार यात्री 31 दिसंबर को मुंबई से गोवा के लिए रवाना हुए थे।

इस शिप पर 6 लोग कोरोना संक्रमित हो गए थे। इन सभी को इलाज के लिए गोवा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

इसके बाद शिप पर सभी यात्रियों की कोरोना जांच की गई थी और 60 अन्य यात्री भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे, इसलिए गोवा सरकार ने इस शिप से यात्रियों को गोवा उतरने नहीं दिया था।

इसके बाद सभी यात्रियों को लेकर कार्डिलिया शिप मंगलवार को मुंबई लौटा था और मुंबई नगर निगम की टीम ने सभी 60 कोरोना संक्रमितों को तत्काल रिचर्डसन एंड क्रुडास कोरोना उपचार केंद्र में भर्ती करवाया।

इसके बाद मंगलवार को ही शिप पर सवार सभी यात्रियों की कोरोना जांच की गई। इनमें से 143 यात्रियों की कोरोना जांच रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है।

इन सभी का इलाज मुंबई में हो रहा है और अन्य कोरोना निगेटिव आए 1791 यात्रियों को घर में क्वारंटीन की शर्त पर उन्हें उनके घर जाने दिया है।

Share This Article