देश में मिले कोरोना के 2 लाख 47 हजार से ज्यादा नए मरीज

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: देश में कोरोना के मामले एक बार फिर बेहद तेज रफ्तार से बढ़ रहे हैं। गुरुवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में दो लाख, 47 हजार 417 से ज्यादा नए मरीज मिले हैं।

वहीं, ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 84 हजार, 825 है। इस महामारी से 380 लोगों की मौत हो गई है।

गुरुवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या कुल तीन करोड़, 47 लाख,15 हजार, 361 है

इस दौरान कोरोना से रिकवरी रेट घटकर 95.59 प्रतिशत हो गया है। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 11 लाख, 17 हजार, 531 हो गई है। रोजाना संक्रमण दर 13.11 प्रतिशत हो गया है।

आईसीएमआर के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 18 लाख 86 हजार टेस्ट किए गए। अबतक कुल 69 करोड़ 73 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

Share This Article