कोरोना को लेकर खूंटी जिला विधिक सेवा प्राधिकार में वार रूम का पुनर्गठन

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: कोरोना से लड़ने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार खूंटी में वार रूम का पुनर्गठन किया गया है।

झालसा के निर्देश पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश और डालसा के अध्यक्ष सत्यप्रकाश की अध्यक्षता में गठित वार रूम में सदस्यों की दो टीम बनाई गयी है। प्रत्येक टीम में एक डॉक्टर, एक रिटेनर अधिवक्ता और दो पीएसवी को नियुक्त किया गया है।

यह वार रूम 2021 में भी कार्यरत था। वार रूम में संपर्क करने वाले कोरोना संकगमितों को चिकित्सीय परामर्श और मडिकल किट उपलब्ध कराये जा रहे हैं।

वार रूम में कोरोना पोजिटिव होने की रिपोर्ट प्रस्तुत करने पर अस्पताल में भर्ती करने, आक्सीजन की सुविधा, एंबुलेंस की सुविधा के अलावा यशव वाहन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जायेगी।

वार रूम की टीम ए में डॉ अनिल कुमार 9470667755, उषा मुंडू, रिटेनर अधिवक्ता मुकुल कुमार पाठक 9973755688, अशोक गुड़िया पीएलवी 8789893651 और पीएलवी टेलेस्फोर सांगा से सुबह छह बजे दो पहर दो बजे तक संपर्क किया जा सकता है।

अपराह्न दो बजे से रात दसा बजे तक डॉ अनिल कुमार, उषा मुंडू, रिटेनर अधिवक्ता मिलन कुमार दास 9572355303, पीएलवी अगस्तुस नायक पीएलवी 9955240645 और पीएलवी देवराज कुमार भगत 9546156202 से मरीज अथवा उनके स्वजन संपर्क कर सकते हैं। यह जानकारी डालसा के सचिव मनोरंन कुमार ने दी।

Share This Article