HomeझारखंडRANCHI : दहेज की रकम कम मिलने पर किया शादी करने से...

RANCHI : दहेज की रकम कम मिलने पर किया शादी करने से इंकार, मामला दर्ज

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) में पीओ के पद पर कार्यरत पल्ल्वी साहा ने सदर थाने में मेजर सौरभ पर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है।

एक मेजर को दहेज की रकम कम मिलने की वजह से उसने पल्ल्वी साहा से शादी करने से इंकार कर दिया। यहां तक कि दहेज के 11 लाख रुपये भी रख लिये।

क्या है मामला

पल्लवी की ओर से दिए गए आवेदन में कहा है कि वह दीपाटोली की रहने वाली है। 2016 में उनका रिश्ता मेजर सौरभ हुआ था।

जो कि अररिया के रानीगंज के रहने वाले है। उस वक्त मेजर के पिता जगदिश ने उनके पिता से कहा था कि उनके दो पुत्रों की शादी के बाद ही मेजर की शादी होगी।

2019 में उनके दोनों पुत्र की शादी हो गई। तब उनके पिता ने जगदीश को उनकी शादी का फिर से प्रस्ताव दिया। जिस दौरान उन्होंने 51 लाख नगद और एक कार की डिमांड रखी।

काफी बातचीत के बाद 36 लाख रुपये देने पर सहमति हुई। इसके बाद जगदीश को उनके पिता ने 25 लाख बैंक से और 11 लाख रुपए नगद दिए।

28 फरवरी 2020 को शादी की तारीख पक्की हुई। लेकिन कोरोना की वजह से तारीख टल गई। इसके बाद दोबारा शादी की तारीख रखने जाने पर टाल-मटोल किया जाने लगा।

इस टाल मटोल के बाद शादी का रिश्ता मेजर के परिवार के तरफ से तोड़ दिया गया। इसी दौरान जगदीश ने उनके पिता को 25 लाख लौटा दिया, लेकिन नगद लिए गए 11 लाख रुपए वापस नहीं किया।

मार्च 2013 में उनके पिता ने ऑन लाइन एफआईआर दर्ज कराया। इसकी जानकारी मिलने के बाद जगदीश और मेजर शादी करने को तैयार हो गए।

इसके बाद उन्होंने 35 लाख रुपए की फिर से डिमांड कर दी। यह धमकी दी कि अगर पैसा नहीं दिया तो शादी भी नहीं होगी।

धमकी बाद पल्ल्वी सदर थाना पहुंचकर मेजर , उनके पिता जगदीश मंडल और उसकी मां जयंती देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...