धनबाद पुलिस ने किया अवैध मिनी शराब फैक्टरी का भंडाफोड़, अवैध पिस्टल बरामद

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: झरिया थाना क्षेत्र के अंचल कार्यालय के समीप झरिया पुलिस ने छापेमारी कर 60 पेटी शराब जब्त किया है।

यहाँ से अवैध शराब बनाने के कई सामान भी बरामद हुए है। इसके बाद झरिया पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी कर पांच लोगों को हिरासत में लिया है।

दूसरी ओर चर्चित अवैध शराब व्यवसायी शिवजी यादव के घर छापामारी के दौरान अवैध पिस्टल बरामद हुआ है।

पुलिस टीम शिवजी यादव के पुत्र दीपक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। राज ग्राउंड निवासी अवैध शराब बनाने के आरोपी गौरी शंकर सहित पांच लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाना लायी है।

झरिया पुलिस ने पुरी घटना की जानकारी वरीय पदाधिकारियों को दी है। वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर झरिया थानेदार पंकज कुमार झा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

टीम विभिन्न जगहों पर रात भर छापामारी कर दागियों की खोज बीन करती रही। इसी दौरान करीब तीन बजे रात को शिवजी यादव के घर छापेमारी के दौरान पुलिस टीम जांच पड़ताल की तो अवैध रूप से छुपा कर रखा पिस्टल बरामद किया गया।

Share This Article