रांची रिम्स में चल रहा 73 Corona पॉजिटिव का इलाज, चार की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची सहित पूरे राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। रिम्स में भर्ती कोविड पॉजिटिव के मरीजों की संख्या फिर एक बार बढ़ी है।

मंगलवार को रिम्स में जहां कोविड पॉजिटिव के 71 मरीज थे। बुधवार को यह संख्या बढ़कर 73 हो गई है।

वहीं दूसरी ओर चार मरीजों की मौत हुई है। रिम्स के प्रवक्ता डॉ डीके सिन्हा ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि रिम्स में 73 कोविड पॉजिटिव के मरीजों का इलाज चल रहा है। इन मरीजों का इलाज डेंगू वार्ड, पीडियाट्रिक वार्ड, सर्जरी, न्यू ट्रामा सेंटर सहित अन्य जगहों पर चल रहा है।

उन्होंने बताया कि रिम्स में बुधवार को कोविड पॉजिटिव के चार मरीजों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि मरने वाले मरीजों में रामगढ़ के 35 वर्षीय प्रकाश चंद्र पोद्दार, पलामू के कालू राम ( 72) , तीन महीने की आशी और पूर्वी सिंहभूम के एकतार मलिक सेख (49 )शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि रिम्स में ब्लैक फंगस और पोस्ट कोविड का एक भी मरीज भर्ती नहीं है।

Share This Article