रांची रोस्पा टावर के पास से चोरी की बाइक, दो गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के लोअर बाजार थाना पुलिस ने रोस्पा टॉवर के पास बाइक चोरी करने आये दो अपराधियों को सीसीटीवी के आधार पर गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपितों में तमाड़ निवासी अर्जुन रविदास और दीपक मुंडा शामिल हैं। उनके पास से चोरी की एक अपाचे बाइक बरामद की गयी है।

कोविड जांच के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। उनलोगों ने छह जनवरी और 18 जनवरी को रोस्पा टॉवर में बाइक की चोरी की थी।

गुरुवार को दोनों फिर वहीं बाइक चोरी करने पहुंचे थे। वहां सादे लिबास में लोअर बाजार पुलिस तैनात थी। उनकी गतिविधि संदिग्ध लगने के बाद पुलिस ने पूछताछ की, तो ठीक से जवाब नहीं दे पाये।

उसके बाद सीसीटीवी फुटेज से मिलान किया तो पता चला कि वे लोग रोस्पा टॉवर से पहले भी बाइक चोरी कर चुके हैं।

कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना अपराध स्वीकार किया। दोनों ने पुलिस को बताया कि तमाड़ से वे लोग रांची आकर बाइक चोरी कर देहात ले जाते हैं और औने-पौने दाम में बेचते हैं।

Share This Article