HomeझारखंडRepublic Day : दिल्ली के राजपथ दिखेंगी हजारीबाग की सोहराय और कोहबर...

Republic Day : दिल्ली के राजपथ दिखेंगी हजारीबाग की सोहराय और कोहबर कलाकृतियां

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: दिल्ली के राजपथ पर दोनों तरफ हजारीबाग की सोहराय कला और कोहबर आर्ट जैसी कलाकृतियां दिखेंगी।

साथ ही झारखंड के स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र भी प्रदर्शित किए जाएंगे। जस्टिन इमाम, अलका इमाम के कोआर्डिनेशन में हजारीबाग की महिला कलाकारों ने इन कलाकृतियों को बनाया है, जिसमें प्राकृतिक रंग का उपयोग किया गया है।

झारखंड की झांकी को गणतंत्र दिवस परेड में शामिल करने की केंद्र सरकार ने अनुमति नहीं दी है।

जस्टिन इमाम ने बताया कि इसके लिए नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट की ओर से 8 जनवरी को निमंत्रण आया था। 12-17 जनवरी तक कलाकृति का प्रदर्शन हुआ।

विभिन्न राज्यों के 200 कलाकार जुटे और अपनी अपनी कला का प्रदर्शन किया, जिसमें हजारीबाग से सोहराय कला और कोहबर आर्ट का चयन हुआ।

गणतंत्र दिवस पर आयोजित कला प्रदर्शनी के लिए देश के विभिन्न हिस्सों को चार भागों में बांटा गया था। इसमें एक भाग भुनेश्वर जोन में बंटा है, जिसके अंतर्गत झारखंड की कलाकृतियां प्रदर्शित होंगी।

सपूताें का भी सम्मान

16 फीट ऊंची और 750 मीटर लंबे पथ के दोनों तरफ झारखंड के सपूतों का संस्मरण कला के माध्यम से अंकित होगा।

आजादी में योगदान देने वाले नीलांबर पितांबर, शेख भिखारी, जाफरा कान्हा भगत, टाना भगत, सिद्धू कान्हू, फूलो झानाे मुर्मू शामिल होंगे।

इसको हजारीबाग की कलाकार पार्वती देवी, गवाह दुलारी एक्का, शांति प्रमिला लकड़ा, सुनीता लकड़ा, किरणप्रभा लकड़ा आदि ने बनाया है।

spot_img

Latest articles

दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस की बड़ी रैली, 14 दिसंबर को होगा आयोजन

New Delhi : कांग्रेस पार्टी 14 दिसंबर को दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ...

संसद हमले की 24वीं बरसी पर शहीदों को नमन, देश ने किया वीर जवानों का स्मरण

नई दिल्ली: संसद भवन पर हुए आतंकी हमले (2001) की 24वीं बरसी पर आज...

झारखंड प्रशासन में बड़ा फेरबदल: कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन

रांची: झारखंड कैडर की दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वंदना दादेल और मस्तराम मीणा को...

16 दिसंबर से शुरू होगी JSSC-CGL 2023 सफल अभ्यर्थियों की प्रमाण पत्र जांच

रांची: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (JSSC-CGL) में सफल हुए अभ्यर्थियों...

खबरें और भी हैं...