Latest NewsUncategorizedमार्क जुकरबर्ग को पछाड़ मुकेश अंबानी से आगे निकले गौतम अडानी

मार्क जुकरबर्ग को पछाड़ मुकेश अंबानी से आगे निकले गौतम अडानी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: दुनिया के टॉप 10 अरबपतियों की सूची में अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी10वें पायदान पर पहुंच गए हैं।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अब खिसककर 11वें नंबर पर पहुंच गए हैं। विश्व के टॉप अमीरों की सूची में ये बदलाव फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग को हुए भारी नुकसान की वजह से हुआ है।

फोर्ब्स की रियलटाइम बिलिनेयर रिपोर्ट के मुताबिक सुबह 11 बजे गौतम अडाणी की संपत्ति संपत्ति 90.5 अरब डॉलर (6.78 लाख करोड़ रुपये) हो गई।

इस वक्त रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मालिक मुकेश अंबानी की संपत्ति 89.2 अरब डॉलर (6.69 लाख करोड़ रुपये) है। इसके चलते गौतम अडाणी छलांग लगाकर मुकेश अंबानी से अमीरों की सूची में आगे निकल गए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक मुकेश अंबानी अब दुनिया के अरबपतियों की सूची में 11वें नंबर हैं, जबकि अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी इस सूची में 10वें स्थान पर हैं। उल्लेखनीय है कि अभी तक अडाणी 12वें नंबर पर और अंबानी 11वें नंबर पर थे।

फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा के शेयरों में भारी गिरावट की वजह से फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग अब अरबपतियों की सूची में 12वें नंबर पर पहुंच गए हैं। जुकरबर्ग की कुल संपत्ति घटकर 84.8 अरब डॉलर रह गई है।

spot_img

Latest articles

रांची में प्री SA-2 परीक्षा शुरू, 1.65 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

Pre SA-2 exam begins in Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) की...

रांची में 12–13 फरवरी को होगा CMS वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम

CMS Vatavaran Travelling Film Festival and Forum: शहर में पर्यावरण और स्वदेशी ज्ञान को...

रिलोकेशन नोटिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, रिन्यूअल की मांग तेज

Demand for Renewals Picks Up : रांची नगर निगम द्वारा दुकानों को Relocate करने...

रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम किया जारी

BDS 2nd Year Practical Exam: रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष वार्षिक परीक्षा 2025...

खबरें और भी हैं...