झारखंड कांग्रेस के सभी 18 विधायक दिल्ली रवाना

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड कांग्रेस के सभी 18 विधायक सोमवार को दिल्ली रवाना हो गये। कांग्रेस विधायकों की दिल्ली में आठ फरवरी को बैठक बुलायी गयी है।

इसमें नव-नियुक्त प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय के नेतृत्व में सभी 18 विधायक राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे।

बताया गया कि दिल्ली बैठक में झारखंड में पार्टी को सशक्त करने के मुद्दे पर मंथन होगा।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने सोमवार को बताया कि सभी विधायक दिल्ली रवाना हो गये हैं।

कहा जा रहा है कि, आरपीएन सिंह के प्रभारी रहते हुए नाराज विधायक राहुल गांधी तक पहुंच नहीं पाते थे।

इससे विधायक अपनी नाराजगी को राहुल गांधी को नहीं बता पाते थे।

इसी को लेकर कांग्रेस के सभी 18 विधायक सोमवार को दिल्ली रवाना हुए। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पार्टी के अंदर चर्चा है कि झारखंड कांग्रेस के विधायक राहुल गांधी से सीधे बात कर सकते हैं।

यह भी कहा जा रहा है कि इस दौरान सभी विधायक भले ही संगठन की मजबूती और सरकार के बीच समन्वय की बात करेंगे, लेकिन विधायक अपनी मनोदशा को भी राहुल गांधी के समक्ष रखेंगे।

कांग्रेस के कई विधायक बीच-बीच में सरकार की कार्यशैली से नाराज होते रहे हैं।

अब सीधी बातचीत में सभी विधायक राहुल गांधी को गठबंधन सरकार की राजनीति से अवगत करायेंगे।

दिल्ली जाने वालों में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, ग्रमीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, बादल पत्रलेख, अंबा प्रसाद, ममता देवी, राजेश कच्छप सहित अन्य विधायक शामिल हैं।

Share This Article